HighlightsAFG vs UAE Live Score, T20 World Cup 2026: यूएई की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।AFG vs UAE Live Score, T20 World Cup 2026: आलीशान शराफू (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की।AFG vs UAE Live Score, T20 World Cup 2026: ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम पहले और दूसरे पायदान पर है।
नई दिल्लीः आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में सोमवार को अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की। लगातार 2 हार के बाद अफगानिस्तान की टीम जीत हासिल की। राशिद खान की टीम अभी तक कुछ खास प्रदर्शन करने में फेल रही थी। इब्राहिम जादरान ने 41 गेंद में 53 रन की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके हैं। अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 21 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए। अंक तालिका में अफगानिस्तान की टीम 2 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम पहले और दूसरे पायदान पर है।
अजमतुल्लाह उमरजई के ऑलराउंड प्रदर्शन और सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान के अर्धशतक से अफगानिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में सोमवार को यहां यूएई को पांच विकेट से हराकर सुपर आठ में जगह बनाने की अपनी धुंधली उम्मीदों को जीवंत रखा।
शोएब खान के अर्धशतक से यूएई ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में सोमवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ नौ विकेट पर 160 रन बनाए। शोएब ने 48 गेंद में चार छक्कों और छह चौकों से 68 रन की पारी खेलने के अलावा आलीशान शराफू (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की जिससे यूएई की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।