AFG VS SL: अफगान गेंदबाजों पर टूट पड़े, 20 चौके और 8 छक्कों की बारिश

AFG VS SL: पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए वनडे मैच में निसांका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

By धीरज मिश्रा | Updated: February 9, 2024 18:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देईशान किशन ने 126 गेंदों में दोहरा शतक लगाया ग्लैन मैक्सवेल ने 128 गेंदों में दोहरा शतक लगायानिसांका ने136 गेंदों में दोहरा शतक लगाया

AFG VS SL: पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए वनडे मैच में निसांका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

उन्होंने अपनी पारी में 40 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए।

उन्होंने पारी में 151.08 से रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 139 गेंदों का सामना किया। निसांका श्रीलंका की ओर से वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी श्रीलंका के बल्लेबाज ने यह कारनामा हासिल नहीं किया है। इसी दोहरे शतक के साथ श्रीलंका ने अफगानिस्तान के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। श्रीलंका ने 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 381 रन बनाए हैं और अफगानिस्तान को जीतने के लिए 50 ओवर में 382 रन बनाने होंगे। 

बताते चले कि अविष्का और निसंका ने पहले विकेट के लिए 182 (160) रन जोड़े। अफगानिस्तान की तरफ से फरीद अहमद मलिक को 2 और मोहम्मद नबी को एक विकेट मिला।

दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजी की लिस्ट में शामिल हुए निसांका

सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, मार्टिन गुपटिल, ईसान किशन, शुभमन गिल, क्रिस गेल, फखर जमान, ग्लैन मैक्सवेल, पथुम निसांका।

सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
ईशान किशन ने 126 गेंदों में दोहरा शतक लगाया 
ग्लैन मैक्सवेल ने 128 गेंदों में दोहरा शतक लगाया
निसांका ने136 गेंदों में दोहरा शतक लगाया
क्रिस गेल ने 138, वीरेंद्र सहवाग 140 दोहरा शतक लगाया
शुभमन गिल ने 145 दोहरा शतक लगाया
सचिन तेंदुलकर ने 147 दोहरा शतक लगाया
फखर जमान ने 148 दोहरा शतक लगाया
रोहित शर्मा ने151 दोहरा शतक लगाया

मार्टिन गुपटिल ने 153 दोहरा शतक लगाया

मैच की प्लेइंग इलेवनश्रीलंका: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक

टॅग्स :श्रीलंकाश्रीलंका क्रिकेट टीमअफगानिस्तानअफगानिस्तान क्रिकेट टीमअफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या