AFG vs CAN Highlights: अफगानिस्तान की 82 रन से जीत

Afghanistan vs Canada Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के 39वें मुकाबले में आज अफगानिस्तान और कनाडा के बीच मैच खेला जा रहा है, मैच आज शाम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 7 बजे से खेला जाएगा।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 19, 2026 22:56 IST2026-02-19T18:17:34+5:302026-02-19T22:56:16+5:30

AFG vs CAN Live Score Canada vs Afghanistan T20 World Cup 2026 39th Match Live Update | AFG vs CAN Highlights: अफगानिस्तान की 82 रन से जीत

AFG vs CAN Highlights: अफगानिस्तान की 82 रन से जीत

googleNewsNext
HighlightsAFG vs CAN Highlights: अफगानिस्तान की 82 रन से जीतAFG vs CAN: अफगानिस्तान बनाम कनाडा स्कोर, टी20 विश्व कप का 39वां मैच, आज का मैच

AFG vs CAN Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के 39वें मुकाबले में आज अफगानिस्तान और कनाडा के बीच मैच खेला जा रहा है, मैच आज शाम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 7 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस आधे घंटे पहले शाम 6:30 मिनट पर होगा, मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

19 Feb, 26 : 10:30 PM

AFG vs CAN Highlights: अफगानिस्तान की 82 रन से जीत

19 Feb, 26 : 10:04 PM

AFG vs CAN Live Score: आधी टीम आउट, कनाडा का स्कोर 101/5

19 Feb, 26 : 09:44 PM

AFG vs CAN Live Score: अब मैच बचाना ही बड़ी चुनौती

कनाडा के लिए अब जीत तो दूर, मैच में टिके रहना भी मुश्किल होता दिख रहा है। मिडिल और लोअर ऑर्डर पर अब पूरी जिम्मेदारी है कि टीम को किसी तरह सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया जाए।

19 Feb, 26 : 09:44 PM

AFG vs CAN Live Score: राशिद खान ने भी दिखाया कमाल

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने कनाडा को पांचवां झटका देकर मैच पर अपनी टीम की पकड़ और मजबूत कर दी है।

19 Feb, 26 : 09:43 PM

AFG vs CAN Live Score: आधी टीम वापस, कनाडा की हालत नाज़ुक

कनाडा की बल्लेबाज़ी पूरी तरह लड़खड़ा गई है। सिर्फ 10 ओवर के अंदर टीम ने 60 रन बनाए हैं, लेकिन इसके बदले आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

19 Feb, 26 : 09:42 PM

AFG vs CAN Live Score: कनाडा की हालत और खराब

कनाडा अब शुरुआती ओवरों में ही मुश्किल में फंस गई है। लगातार विकेट गिरने से रन चेज और ज्यादा कठिन होता जा रहा है, और अब बाकी बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा।

19 Feb, 26 : 09:41 PM

AFG vs CAN Live Score: पहले सामरा, अब किर्टन भी आउट

युवराज सामरा को आउट करने के तुरंत बाद नबी ने निकोलस किर्टन को भी अपना शिकार बना लिया। इससे कनाडा की बल्लेबाज़ी पूरी तरह दबाव में आ गई है।

19 Feb, 26 : 09:41 PM

AFG vs CAN Live Score: नबी का कहर जारी, एक ओवर में दो बड़े झटके

अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर मोहम्मद नबी ने आते ही मैच का पूरा माहौल बदल दिया है। पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने कनाडा को लगातार दो बड़े झटके दे दिए।

19 Feb, 26 : 09:27 PM

AFG vs CAN Live Score: फील्डर ने नहीं की कोई गलती

गेंद सीधा डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में गई, जहां फील्डर ने आसान कैच पकड़ लिया। इस तरह कनाडा को बड़ा झटका लगा, खासकर तब जब टीम को अनुभवी खिलाड़ी से बड़ी पारी की उम्मीद थी।

19 Feb, 26 : 09:27 PM

AFG vs CAN Live Score: ओमरजई ने फंसाया जाल में

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद पर धालीवाल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही।

19 Feb, 26 : 09:26 PM

AFG vs CAN Live Score: नवनीत धालीवाल बिना खाता खोले आउट

नवनीत धालीवाल का आखिरी इंटरनेशनल मैच यादगार नहीं बन पाया। वो अपना खाता भी नहीं खोल सके और जल्दी ही पवेलियन लौट गए।

19 Feb, 26 : 09:25 PM

AFG vs CAN Live Score: दबाव में आई पूरी टीम

अभी पावरप्ले खत्म भी नहीं हुआ है और कनाडा के टॉप ऑर्डर के तीन अहम बल्लेबाज़ वापस पवेलियन जा चुके हैं। ऐसे में अब मिडिल ऑर्डर पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है कि टीम को संभाले और मैच में बनाए रखे।

19 Feb, 26 : 09:25 PM

AFG vs CAN Live Score: मोहम्मद नबी ने किया बड़ा काम

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सामरा को आउट किया और कनाडा को सिर्फ 33 रन पर तीसरा नुकसान दे दिया।

19 Feb, 26 : 09:24 PM

AFG vs CAN Live Score: एक के बाद एक गिरे बड़े विकेट

कप्तान दिलप्रीत बाजवा और पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल पहले ही आउट हो चुके थे। इसके बाद युवा बल्लेबाज़ युवराज सामरा भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और टीम को बड़ा झटका लगा।

19 Feb, 26 : 09:24 PM

AFG vs CAN Live Score: पावरप्ले में कनाडा की हालत खराब

कनाडा की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही है। पावरप्ले के अंदर ही टीम ने अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं, जिससे रन चेज़ काफी मुश्किल होता दिख रहा है।

19 Feb, 26 : 09:23 PM

AFG vs CAN Live Score: T20 विश्व कप में खेल रहा कनाडा का यह स्पिनर बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुका है

19 Feb, 26 : 09:02 PM

AFG vs CAN Live Score: कनाडा का स्कोर 18/0

19 Feb, 26 : 08:50 PM

AFG vs CAN Live Score: कनाडा के सामने जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य

19 Feb, 26 : 08:48 PM

AFG vs CAN Live Score: कनाडा के सामने जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य

19 Feb, 26 : 07:20 PM

AFG vs CAN Live Score: T20 विश्व कप में खेल रहा कनाडा का यह स्पिनर बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुका है

19 Feb, 26 : 06:53 PM

AFG vs CAN Live Score:

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद ने माना कि उनकी टीम में आगे तक जाने की पूरी क्षमता थी। खासकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में जीत का अच्छा मौका था, लेकिन वो हाथ से निकल गया। अब टीम इस मैच को जीतकर सम्मान के साथ टूर्नामेंट खत्म करना चाहेगी।

19 Feb, 26 : 06:52 PM

AFG vs CAN Live Score:

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि स्टेडियम में फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है, जिससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है।

19 Feb, 26 : 06:52 PM

AFG vs CAN Live Score:

बाजवा को लगता है कि ओस आने के बाद पिच ज्यादा नहीं बदलेगी, इसलिए बाद में बल्लेबाज़ी करना आसान हो सकता है। यही वजह है कि कनाडा ने चेज़ करने का प्लान बनाया है।

19 Feb, 26 : 06:52 PM

AFG vs CAN Live Score:

कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने बताया कि ओस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाज़ी चुनी है। उनका कहना है कि पिछली मैच से टीम ने सबक लिया है और इस बार कोशिश रहेगी कि गेंदबाज़ कम से कम खराब गेंद डालें और दबाव बनाए रखें।

19 Feb, 26 : 06:47 PM

AFG vs CAN Live Score

फिलहाल माहौल पूरी तरह मैच के रंग में रंगा हुआ है। फैंस को उम्मीद है कि आज उन्हें एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां आखिरी ओवर तक सस्पेंस बना रह सकता है।

19 Feb, 26 : 06:47 PM

AFG vs CAN Live Score:

अफगानिस्तान की गेंदबाजी में सबसे बड़ा नाम राशिद खान का है। उनकी स्पिन किसी भी बल्लेबाज को परेशानी में डाल सकती है, खासकर इस तरह की पिच पर।

19 Feb, 26 : 06:47 PM

AFG vs CAN Live Score:

कनाडा की टीम भी हल्के में लेने वाली नहीं है। उनके खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मैदान में उतरते हैं और मौका मिलने पर बड़ा उलटफेर करने की काबिलियत रखते हैं।

19 Feb, 26 : 06:47 PM

AFG vs CAN Live Score

अफगानिस्तान की टीम की ताकत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी है। खासकर रहमानुल्लाह गुरबाज अगर टिक गए, तो तेजी से रन बनाने की पूरी क्षमता रखते हैं और मैच का रुख बदल सकते हैं।

19 Feb, 26 : 06:46 PM

AFG vs CAN Live Score

ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पिच आम तौर पर स्पिनर्स को मदद देती है। ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा।

19 Feb, 26 : 06:46 PM

AFG vs CAN Live Score

आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि अफगानिस्तान और कनाडा दोनों ही टीमों के लिए ये मैच सम्मान बचाने जैसा है। टूर्नामेंट में अब तक दोनों को जीत की तलाश है, तो यहां पूरा जोर देखने को मिलेगा।

19 Feb, 26 : 06:44 PM

AFG vs CAN Live Score: कनाडा ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी

अफगानिस्तान और कनाडा के बीच  चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू हुआ।

19 Feb, 26 : 06:37 PM

4 मैच में छोड़े 9 कैच, 20 देश में नंबर-2...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/india-vs-netherlands-t20-world-cup-most-bowlers-used-by-india-in-a-t20-wc-match-8-vs-sa-8-vs-aus-7-vs-afg-7-vs-pak-7-vs-ned-ahmedabad-2026-b507/

19 Feb, 26 : 06:36 PM

Ranji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/jammu-and-kashmir-vs-karnataka-final-ranji-trophy-elite-2025-26-jk-vs-kar-24-28-feb-b507/

19 Feb, 26 : 06:36 PM

भारत ने 7 रन पर 6 विकेट गंवाए?, सीरीज 1-1 से बराबर...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/australia-women-vs-india-women-2nd-t20i-australia-women-won-19-runs-ausw-163-5-indw-144-9-series-level-1-1-india-lost-6-wickets-for-7-runs-b507/

19 Feb, 26 : 06:35 PM

6 विकेट से जीत, विश्व कप में दूसरा उलटफेर?...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/sl-vs-zim-score-t20-world-cup-2026-second-upset-win-6-wickets-zimbabwe-defeated-host-sri-lanka-after-australia-brian-bennett-first-zimbabwe-batter-hit-consecutive-50-plus-scores-b507/

Open in app