एंजियोप्लास्टी के बाद आबिद अली को दो महीने आराम की सलाह

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:30 IST2021-12-23T17:30:50+5:302021-12-23T17:30:50+5:30

Abid Ali advised rest for two months after angioplasty | एंजियोप्लास्टी के बाद आबिद अली को दो महीने आराम की सलाह

एंजियोप्लास्टी के बाद आबिद अली को दो महीने आराम की सलाह

googleNewsNext

कराची, 23 दिसंबर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आबिद अली को एंजियोप्लास्टी के बाद दो महीने आराम की सलाह दी गई है ।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की ।

आबिद को कायदे आजम ट्रॉफी के मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय सीने में तेज दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया । वहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और स्टेंट डाले गए । दूसरी बार स्टेंट बृहस्पतिवार को डाला गया ।

उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें दो महीने आराम की सलाह दी है जिसके बाद उनकी फिर जांच की जायेगी । पीसीबी ने सोशल मीडिया पर कहा कि उसकी मेडिकल टीम विदेश में ह्र्दयरोग विशेषज्ञों से सलाह ले रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app