अभिषेक शर्मा रंग में लौटे, जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 गेंदों में जड़ी टी20 कप की पहली फिफ्टी

गुरुवार को को चेन्नई के एम ​​चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के सुपर 8 स्टेज में शर्मा ने 26 गेंदों में अपनी पहली टी20 वर्ल्डकप फिफ्टी पूरी की।

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2026 20:10 IST

Open in App

चेन्नई: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में अपने रंग में दिखाई दिए। गुरुवार को को चेन्नई के एम ​​चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के सुपर 8 स्टेज में शर्मा ने 26 गेंदों में अपनी पहली टी20 वर्ल्डकप फिफ्टी पूरी की। बायें हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने 4 छक्के और 3 चौके लगाकर अपने 50 रन पूरे किए। अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी भारत के लिए गुड न्यूज़ है। हालांकि वह 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए, जिससे उनकी 30 गेंदों में 55 रन की पारी समाप्त हो गई। 

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत के खिलाफ सुपर 8 के अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संजू सैमसन और अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए मैदान में आए सैमसन ने भी अच्छी बल्लेबाजी कर भारत को जोरदार शुरुआत दी।

उन्होंने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। दोनों ओपनर मिलकर 22 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी की। वहीं इन फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे क्रम में बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में अटैकिंग की और 24 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलकर भारत को मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ाया।  

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपअभिषेक शर्माज़िम्बाब्वे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या