Abhishek Sharma IND vs ENG: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में रविवार को यहां 37 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। अभिषेक ने 11वें ओवर में ब्रायडन कार्स के खिलाफ एक रन चुराकर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने शतक तक पहुंचने के दौरान अपनी पारी में पांच चौके और 10 छक्के जड़े। भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।
Abhishek Sharma IND vs ENG: T20I में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर-
135 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
126*शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023
123* रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया गुवाहाटी 2023
122* विराट कोहली बनाम अफ़ग़ानिस्तान दुबई 2022
121* रोहित शर्मा बनाम अफ़ग़ानिस्तान बेंगलुरु 2024।
जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था। उन्होंने इस मैच में 43 गेंद में 118 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस मैच को 88 रन से जीता था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के सहिल चौहान के नाम है जिन्होंने सइप्रस के खिलाफ पिछले साल सिर्फ 27 गेंद में सैंकड़ा पूरा किया था।
Abhishek Sharma IND vs ENG: एक T20I में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के-
13 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
10 रोहित शर्मा बनाम एसएल इंदौर 2017
10 संजू सैमसन बनाम एसए डरबन 2024
10 तिलक वर्मा बनाम एसए जॉबबर्ग 2024।
टेस्ट खेलने वालों टीमों के बीच मुकाबले में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम है। मिलर ने भी बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था।