Abhishek Sharma 18-ball fifty: भारत vs न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय टीम ने बल्लेबाजी शुरु की जिसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की और चौके-छक्कों की बारिश कर डाली। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में फिफ्टी से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पीछे धकेल दिया, इसके बाद अभिषेक 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गये, पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 3 छक्के लगाये। वहीं संजू सैमसन भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी 33 गेंदों में 50 रन बनाये और अर्धशतक पूरा किया, फिलहाल संजू सैमसन और इशान किशन की जोड़ी मैदान में है, भारतीय टीम फिलहाल 13.3 ओवर में 173 रनों की स्कोर पर खेल रही है।
धुआंधार पारी... अभिषेक शर्मा की 18 गेंदों में फिफ्टी से हिला मैदान
Abhishek Sharma 18-ball fifty: भारत vs न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय टीम ने बल्लेबाजी शुरु की जिसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की और चौके-छक्कों की बारिश कर डाली।
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2026 20:17 IST
धुआंधार पारी... अभिषेक शर्मा की 18 गेंदों में फिफ्टी से हिला मैदान
ठळक मुद्देधुआंधार पारी... अभिषेक शर्मा की 18 गेंदों में फिफ्टी से हिला मैदान