बहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद एक भावुक पोस्ट में रिंकू ने लिखा कि अपने पिता से बात किए बिना एक भी दिन अधूरा लगता है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2026 14:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देतो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते।बहुत मिस करूंगा आपको पापा... बहुत ज्यादा।हर छोटी बड़ी ख़ुशी में आपकी कमी खुलेगी।

अलीगढ़ः भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर पोस्च वायरल हो रहा है और सभी फैंस रिंकू सिंह के पिता को सलाम कर रहे हैं। रिंकू ने लिखा है कि आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता, आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी...पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है.. तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है... तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते।

हर छोटी बड़ी ख़ुशी में आपकी कमी खुलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा... बहुत ज्यादा। वह जीवन के हर पल में उन्हें कितनी गहराई से याद करते हैं। टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद एक भावुक पोस्ट में रिंकू ने लिखा कि अपने पिता से बात किए बिना एक भी दिन अधूरा लगता है और वह उनके बिना आगे की जिंदगी की कल्पना करने के लिए संघर्ष करते हैं।

उन्होंने अपने पिता द्वारा सिखाए गए पाठों पर विचार करते हुए कहा, "आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है.. तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है.... तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते।" पोस्ट ने प्रशंसकों और साथी क्रिकेटरों को प्रभावित किया।

टॅग्स :रिंकू सिंहटीम इंडियाआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपउत्तर प्रदेशअलीगढ़

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या