Highlightsतो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते।बहुत मिस करूंगा आपको पापा... बहुत ज्यादा।हर छोटी बड़ी ख़ुशी में आपकी कमी खुलेगी।
अलीगढ़ः भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर पोस्च वायरल हो रहा है और सभी फैंस रिंकू सिंह के पिता को सलाम कर रहे हैं। रिंकू ने लिखा है कि आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता, आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी...पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है.. तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है... तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते।
हर छोटी बड़ी ख़ुशी में आपकी कमी खुलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा... बहुत ज्यादा। वह जीवन के हर पल में उन्हें कितनी गहराई से याद करते हैं। टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद एक भावुक पोस्ट में रिंकू ने लिखा कि अपने पिता से बात किए बिना एक भी दिन अधूरा लगता है और वह उनके बिना आगे की जिंदगी की कल्पना करने के लिए संघर्ष करते हैं।
उन्होंने अपने पिता द्वारा सिखाए गए पाठों पर विचार करते हुए कहा, "आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है.. तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है.... तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते।" पोस्ट ने प्रशंसकों और साथी क्रिकेटरों को प्रभावित किया।