वानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

पहले बैटिंग करते हुए, आरसीबी ने फिल साल्ट के तेज़ फिफ्टी और विराट कोहली के हाफ-सेंचुरी के साथ ज़बरदस्त शुरुआत की।  फिल सॉल्ट ने मेज़बान टीम पर ज़रा भी रहम नहीं दिखाया। उन्होंने एमआई के गेंदबाजों की मैदान के चारों ओर जमकर धुनाई की।

By रुस्तम राणा | Updated: April 12, 2026 21:37 IST2026-04-12T21:37:21+5:302026-04-12T21:37:29+5:30

A Shower of Sixes and Fours at Wankhede: RCB Posts 240 Runs Against MI; Salt, Kohli, and Rajat Patidar Smash Half-Centuries | वानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

वानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

googleNewsNext

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 240/4 रनों का पहाड़-सा स्कोर खड़ा किया है। आरसीबी के इस विशाल स्कोर में फिल सॉल्ट, और विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी का अहम योगदान रहा। 

पहले बैटिंग करते हुए, आरसीबी ने फिल साल्ट के तेज़ फिफ्टी और विराट कोहली के हाफ-सेंचुरी के साथ ज़बरदस्त शुरुआत की।  फिल सॉल्ट ने मेज़बान टीम पर ज़रा भी रहम नहीं दिखाया। उन्होंने एमआई के गेंदबाजों की मैदान के चारों ओर जमकर धुनाई की। 

सॉल्ट स्पिनरों पर खास तौर पर भारी पड़े। उन्होंने मिशेल सैंटनर की 4 गेंदों पर 22 रन ठोक दिए, जिसमें छक्कों की एक हैट्रिक भी शामिल थी। सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 छक्के और छह चौके शामिल थे। 

इसके बाद विराट कोहली ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या द्वारा पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी एक विशाल स्कोर बनाने की ओर अग्रसर है। 

वहीं खुद को नंबर 3 पर प्रमोट करते हुए, पाटीदार ने मयंक मारकंडे की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए और धमाकेदार शुरुआत की। वह सूर्यवंशी के 15 गेंदों के रिकॉर्ड को तोड़ने की दौड़ में थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने17 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। 

Open in app