धोनी ने इस छोटे बच्चे से की क्यूट 'रिक्वेस्ट', उसने कर दिया 'मना', वीडियो हुआ वायरल

MS Dhoni: हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे एमएस धोनी द्वारा छोटे से बच्चे से किए गए प्यार से अनुरोध को बच्चे ने

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 20, 2019 19:07 IST

Open in App

एमएस धोनी के न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में लाखों फैंस हैं। इस स्टार क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। धोनी दुनिया में जहां भी जाएं फैंस की भीड़ लगना तय होती है। लेकिन क्या ऐसा भी हो सकता है कि कोई धोनी से मिलने से मना कर दे।

जी हां, ऐसा किया एक छोटे से बच्चे ने, जिसने हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान धोनी से मिलने से बड़े ही क्यूट अंदाज में मना कर दिया। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में धोनी एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेलने के बाद फैंस से मिलते दिख रहे हैं। 

इस मैदान पर धोनी की झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। लेकिन एक छोटे से बच्चे से जब धोनी ने खुद उसे गोद में उठाने के लिए पूछा तो उसने मना कर दिया। 

धोनी ने बच्चे को गोद में लेने का इशारा करते हुए पूछा, 'आओगे', लेकिन बच्चा धोनी के गोद में जाने के बजाय रोने लगा, जिस पर हंसते हुए धोनी को बिना उसे गोद में उठाए आगे जाना पड़ा। धोनी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद फुर्सत का वक्त बिता रहे हैं। वह 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही टी20 और वनडे सीरीज में फिर से अपना कमाल दिखाएंगे। 

2018 में वनडे में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाने वाले धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर लगातार तीन अर्धशतक जड़ते हुए न सिर्फ 2019 की शानदार शुरुआत की बल्कि भारत को वनडे सीरीज भी जिताई।

टॅग्स :एमएस धोनीइंस्टाग्राम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या