राजस्थान रॉयल्स ने 47 गेंद पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट रौंदा, 15वां जन्मदिन मनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में कूटे 52 रन, 4 चौके और 5 छक्के

शेष गेंदों की संख्या 47 होना आरआर की सबसे बड़ी जीत है और आईपीएल में शेष गेंदों की संख्या के हिसाब से पिछले साल चेपॉक में केकेआर के खिलाफ 59 गेंदों के बाद सीएसके की दूसरी सबसे बड़ी हार है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 31, 2026 05:20 IST

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच बर्गर, जोफ्रा आर्चर, रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लेकर राजस्थान की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।

गुवाहाटी: नंद्रे बर्गर (26 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद हाल ही में अपना 15वां जन्मदिन मनाने वाले वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में सोमवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से रौंदकर अपने अभियान का बेहतरीन तरीके से आगाज किया। शेष गेंदों की संख्या 47 होना आरआर की सबसे बड़ी जीत है और आईपीएल में शेष गेंदों की संख्या के हिसाब से पिछले साल चेपॉक में केकेआर के खिलाफ 59 गेंदों के बाद सीएसके की दूसरी सबसे बड़ी हार है।

जैमी ओवरटन की 36 गेंदों में 43 रन की पारी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच बर्गर, जोफ्रा आर्चर, रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लेकर राजस्थान की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। 2020 से राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके के खिलाफ 11 में से 9 मैच जीते हैं।

आईपीएल में 120 से अधिक रनों का पीछा करने में सबसे कम ओवर-

9.4 - एसआरएच बनाम एलएसजी, हैदराबाद, 2024 (टारगेट: 166)

11.1 - केएक्सआईपी बनाम केकेआर, कोलकाता, 2018 (टारगेट: 125)

12.0 - डेक्कन बनाम एमआई, डी वाई पाटिल, 2008 (टारगेट: 155)

12.1 - आरआर बनाम सीएसके, गुवाहाटी, 2026 (टारगेट: 128)*।

आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे अधिक जीत-

21 - एमआई

16 - पीबीकेएस / आरआर*

13 - आरसीबी

12 - डीसी

11 - केकेआर।

राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनकी योजना पावरप्ले में ही मैच का रुख तय करने की थी। महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले सूर्यवंशी ने 17 गेंदों की पारी में 52 रन बनाए, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने 128 रन के लक्ष्य को 12.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 सत्र के अपने शुरुआती मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रन पर समेट दिया। बारिश के कारण पिच कुछ समय तक ढकी रहने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही।

टॅग्स :आईपीएल 2026राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्सIPLएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या