08 रन में 4 विकेट… फिर कूपर कोनोली ने पलट दिया पूरा खेल

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

By संदीप दाहिमा | Updated: March 31, 2026 23:58 IST2026-03-31T23:54:28+5:302026-03-31T23:58:34+5:30

4 Wickets in 8 Runs Cooper Connolly Match Winning knock Pbks vs Gt ipl 2026 | 08 रन में 4 विकेट… फिर कूपर कोनोली ने पलट दिया पूरा खेल

08 रन में 4 विकेट… फिर कूपर कोनोली ने पलट दिया पूरा खेल

googleNewsNext
Highlightsकूपर कोनोली की 72 रन की पारी, गुजरात के हाथ से छीन ली जीतकूपर कोनोली का तूफान! हारे हुए मैच को अकेले जिता दियाकोनोली का कमाल! अकेले दम पर पंजाब को दिलाई जीत4 विकेट गिरते ही लगा खत्म… फिर आया कूपर कोनोली शो

Cooper Connolly Match Winning knock, Pbks vs Gt ipl 2026: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में एक वक्त ऐसा भी आया जब पंजाब की हालत काफी खराब लग रही थी। टीम ने सिर्फ 8 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे और मैच पूरी तरह गुजरात की तरफ झुकता नजर आ रहा था। लेकिन तभी कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 44 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने मैच का पूरा रुख बदल दिया। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए थे। पंजाब के लिए वैशाक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 19.1 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।

Open in app