भारतीय टीम के लंच तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 29 रन

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:55 IST

Open in App

ब्रिस्टल, 18 जून भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में 231 रन पर आउट होने के बाद फॉलो ऑन खेलते हुए दूसरी पारी में लंच तक एक विकेट पर 29 रन बनाये।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आठ रन बनाकर कैथरीन ब्रंट का शिकार बनी। उनका विकेट गिरते ही लंच कर दिया गया। तब शेफाली वर्मा 20 रन बनाकर खेल रही हैं।

इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी जिससे भारत उससे 165 रन से पिछड़ रहा था और मेजबान टीम ने उसे फॉलो ऑन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या