12वींं क्लास के स्टूडेंट ने दी थी धोनी की बेटी जीवा को रेप की धमकी, पुलिस ने हिरासत में लिया

कोलकाता नाइट राइडर्स के हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को धमकी मिली थी...

By भाषा | Published: October 11, 2020 10:21 PM

Open in App
ठळक मुद्देकेकेआर के हाथों सीएसके को मिली थी मात।धोनी की बेटी जीवा को मिली रेप की धमकी।पुलिस ने धमकी देने वाले लड़के को पकड़ा।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकी देने वाले 16 साल के युवा को रविवार को गुजरात में मुंद्रा में पकड़ा गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कच्छ (पश्चिम) पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा, ‘‘12वीं कक्षा के छात्र को धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले पोस्ट किये गये भद्दे धमकी के मैसेज के संबंध में पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया।’’

पुलिस ने कहा कि इस युवा ने स्वीकार किया है कि उसने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2020 मैच के बाद इंस्टाग्राम पर धमकी भरे संदेश पोस्ट किये थे। सिंह ने कहा कि रांची पुलिस ने इस लड़के के संबंध में कच्छ (पश्चिम) पुलिस के साथ सूचना साझा की थी और उनसे पुष्टि करने के लिये पूछा था कि क्या इसी ने धमकी भरे संदेश पोस्ट किये थे।

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने रांची पुलिस की हमसे सूचना साझा किये जाने के बाद पूछताछ के लिये उसे हिरासत में लिया है और यह आरोपी कच्छ जिले में मुंद्रा का रहने वाला है।हमने पुष्टि की कि यह लड़का वही है जिसने संदेश पोस्ट किये थे। उसे रांची पुलिस को सौंप दिया जायेगा।’’

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)जीवाएमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या