ठळक मुद्देशाकिब अल हसन, शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। प्रत्येक प्रारूप में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी हैं। आज कोलंबो में पहला और कोलकाता में दूसरा मैच हुआ।
कोलकाताः आईसीसी टी20 विश्व कप अभियान शुरू हो गया। आज कोलंबो में पहला और कोलकाता में दूसरा मैच हुआ। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रत्येक प्रारूप में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा, टिम साउथी, शाकिब अल हसन, शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। गेंदबाजों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता हासिल की है और प्रत्येक प्रारूप में 100 विकेट का आंकड़ा पार किया है। होल्डर ने 90 मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।
पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रत्येक प्रारूप में 100 विकेट-
लसिथ मलिंगा
टिम साउथी
शाकिब अल हसन
शाहीन अफरीदी