दिसंबर-मार्च के बीच 14 सप्ताह के अंदर 10 टेस्ट मैच?, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया, टीम इंडिया के साथ 5 मैच टेस्ट सीरीज?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपना 2026-27 का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया, जिसमें व्यस्त कार्यक्रम के साथ भारत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 22, 2026 20:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया को दिसंबर और मार्च के बीच 14 सप्ताह के अंदर 10 टेस्ट मैच खेलने हैं।ट्रॉफी जनवरी के मध्य या अंत में शुरू होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया इतिहास के सबसे कठिन दौरों में से एक है।

मेलबर्न: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपना 2026-27 का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया, जिसमें उसका कार्यक्रम काफी व्यस्त है और इसलिए उसे जनवरी से मार्च तक भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज की प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले तैयारी के लिए बहुत कम समय मिलेगा। अगले साल भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पैट कमिंस की उम्रदराज टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। उसको इसके लिए तैयारी का बहुत कम समय मिलेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को दिसंबर और मार्च के बीच 14 सप्ताह के अंदर 10 टेस्ट मैच खेलने हैं।

ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट शेड्यूल-

अगस्त: बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट (घरेलू)

अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट (विदेशी)

दिसंबर-जनवरी: न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट (घरेलू)

जनवरी-मार्च: भारत के खिलाफ पांच टेस्ट (विदेशी)

11-15 मार्च: इंग्लैंड के खिलाफ 150वीं वर्षगांठ का टेस्ट (घरेलू)

जून: विश्व कप फाइनल (यदि क्वालीफाई किया, तो इंग्लैंड)

जून-अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट (विदेशी)।

यह ट्रॉफी जनवरी के मध्य या अंत में शुरू होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया इतिहास के सबसे कठिन दौरों में से एक है। घरेलू सत्र अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के साथ शुरू होगा और मार्च 2027 में एमसीजी में इंग्लैंड के खिलाफ 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के साथ समाप्त होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज को सिर्फ चार सप्ताह से कुछ अधिक समय में ही पूरा करना होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का इस साल के अंत में होने वाला दक्षिण अफ्रीका दौरा अक्टूबर के अंत तक चलेगा, जिसके बाद नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ आठ मैचों की श्वेत-गेंद सीरीज होगी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का यह दौरा, कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और नाथन लियोन जैसे खिलाड़ियों के लिए अंतिम चुनौती है, जिन्होंने भारत में कभी कोई सीरीज नहीं जीती है। यह दौरा भी काफी व्यस्त रहेगा, क्योंकि वर्षगांठ टेस्ट 11 मार्च को मेलबर्न में शुरू हो रहा है।" बयान में आगे कहा गया, "जल्द शुरू होने वाले आईपीएल के शुरुआती कुछ राउंड से स्टार्क, कमिंस और हेज़लवुड तीनों को बाहर रखने का फैसला दर्शाता है कि सीए 2026-27 के व्यस्त सीजन के अंत तक इन तीनों खिलाड़ियों को थकाने को लेकर सतर्क है।"

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमटीम इंडियाइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डविश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या