IPL Auction 2023: कौन हैं अफगानिस्तान का 15 वर्षीय खिलाड़ी, आईपीएल में नाम आने से चर्चा में, जानें क्या है बेस प्राइस

IPL Auction 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (20.45 करोड़ रुपये), लखनऊ सुपर जाइंट्स (23.35 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (20.55 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (19.45 करोड़ रुपये) और गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (19.25 करोड़ रुपये) के पास भी कुछ अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने लायक धनराशि है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 14, 2022 01:58 PM2022-12-14T13:58:25+5:302022-12-14T13:59:17+5:30

IPL Auction 2023 Who is Allah Mohammad Ghazanfar 15-year-old Afghanistan spinner Paktia province around 6ft 2 inches tall base prize of 20 Lakh | IPL Auction 2023: कौन हैं अफगानिस्तान का 15 वर्षीय खिलाड़ी, आईपीएल में नाम आने से चर्चा में, जानें क्या है बेस प्राइस

87 खाली स्थानों के लिए कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी।

googleNewsNext
Highlightsपंजाब किंग्स के पास 32.20 करोड़ रुपए की धनराशि बची है।सबसे छोटे प्रारूप में गेंदबाजी ऑलराउंडर की सख्त दरकार रहती है।बेन स्टोक्स और ग्रीन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली है। 87 खाली स्थानों के लिए कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। इस बीच अफगानिस्तान का 15 वर्षीय खिलाड़ी अल्लाह मोहम्मद गजनफर चर्चा में आ गया है। 

गजनफर अफगानिस्तान के एक 15 वर्षीय दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं, जिन्होंने 23 दिसंबर को कोच्चि में इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है। गजनफर जो आईपीएल नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इस साल की शुरुआत में बिग बैश लीग की नीलामी के लिए लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला था।

आईपीएलः बेस प्राइस 20 लाख

गजनफर का जन्म 15 जुलाई 2007 को हुआ था। बेस प्राइस 20 लाख है। भारतीय स्पिन अगुआ रविचंद्रन अश्विन से प्रेरित हैं। अश्विन भारत के लिए एक चैंपियन स्पिनर हैं। गजनफर ने कहा कि मुझे उनकी विविधताएं पसंद हैं। मैंने उन्हें हमेशा अपनी प्रेरणा माना है। 

पक्तिया प्रांत के जुरमत जिले के रहने वाले गजनफर की लंबाई 6 फीट 2 इंच है। अपनी ऊंचाई को देखते हुए उन्होंने शुरुआत में एक तेज गेंदबाज के रूप में शुरुआत की, लेकिन धीरे-धीरे अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान दौलत अहमदजई की निगरानी में, एक स्पिनर में बदल गए।

अफगानिस्तान का 15 वर्षीय खिलाड़ी अल्लाह मोहम्मद गजनफर ने कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट के साथ शुरुआत की और अपने पड़ोस में खेलता था। मेरे कोच के मार्गदर्शन में, मैंने फिरकी गेंदबाजी शुरू की और जल्द ही मैंने एक एक्शन विकसित किया और तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा।

273 खिलाड़ी भारत के और 132 खिलाड़ी विदेशों के हैं

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए खिलाड़ी ग्रीन की मूल कीमत दो करोड़ रुपए जबकि इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट की मूल कीमत एक करोड़ रुपए है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘ कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 खिलाड़ी भारत के और 132 खिलाड़ी विदेशों के हैं। इनमें एसोसिएट देशों के चार खिलाड़ी भी शामिल हैं।

जिन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है उनकी संख्या 119 है जबकि 282 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है। अधिकतम 87 स्थान खाली हैं जिनमें 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।’’ कोलकाता नाइट राइडर्स के पास जहां सबसे कम 7.2 करोड़ रुपए ही बचे हुए हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास सर्वाधिक 43.25 करोड़ रुपए तथा 13 स्थान खाली हैं।

Open in app