IPL 2020: केकेआर और मुंबई इंडियंस को 7 दिन और रहना होगा क्वारंटाइन में, नाराज फ्रेंचाइजियों ने BCCI से की हस्तक्षेप की मांग

IPL 2020, KKR, MI: कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के यूएई में छह दिनों की अतिरिक्त क्वारंटाइन अवधि में रहना होगा, फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई से की हस्तक्षेप की मांग

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 28, 2020 09:31 AM2020-08-28T09:31:37+5:302020-08-28T09:37:06+5:30

IPL 2020: KKR, MI have to serve an additional 7-day quarantine, BCCI asked to intervene | IPL 2020: केकेआर और मुंबई इंडियंस को 7 दिन और रहना होगा क्वारंटाइन में, नाराज फ्रेंचाइजियों ने BCCI से की हस्तक्षेप की मांग

केकेआर और मुंबई इंडियंस को यूएई में 7 दिन अतिरिक्त क्वांरटाइन में रहना होगा (IPL)

googleNewsNext
Highlightsअबू धाबी को अपना बेस बनाने वाली केकेआर, मुंबई की टीमों को 7 दिन अतिरिक्त रहना होगा क्वारंटाइन मेंक्वारंटाइन के इस नियम से नाराज केकेआर और मुंबई की टीमों ने बीसीसीआई से की हस्तक्षेप की मांग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2020 के लिए यूएई पहुंचने के बाद अपना 7 दिन का अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा कर लिया है। छह टीमों के लिए तो क्वारंटाइन की अवधि पूरी हो गई है लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए स्थिति अलग है। 

बाकी की 6 टीमों के उलट केकेआर और मुंबई की टीमों ने अबू धाबी को अपना बेस बनाया था और उन्हें अब पता चला है कि इस शहर में 14 दिनों का क्वारंटाइन नियम अनिवार्य है। 

केकेआर, मुंबई इंडियंस को 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा!

जब फ्रेंचाइजियों ने आगामी आईपीएल सीजन से पहले ट्रेनिंग कैंप के लिए यूएई जाने की तैयारी शुरू की थी, तो ये बताया गया था कि फ्रेंचाइजी के हर स्टाफ सदस्य और खिलाड़ी को 7 दिनों तक अपने होटल के कमरे में रहना होगा।

क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद टीमों को होटल से बाहर जाने और अपनी फ्रेंचाइजियों से जुड़कर प्रैक्टिस सेशन शुरू करने की इजाजत होगी। ये नियम छह फ्रेंचाइजियों के लिए तो सही साबित हुआ लेकिन केकेआर और मुंबई इंडियंस के लिए सच्चाई अलग है।

बीसीसीआई यूएई में अधिकारियों से क्वारंटाइन घटाने के लिए कर रहा बातचीत

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट से कहा, हमने बीसीसीआई से हस्तक्षेप करने की मांग की है। हमें 7 दिन की क्वारंटाइन अवधि के पालन को कहा गया था, लेकिन अब हमें पता चला है कि स्थानी नियमों के मुताबिक हमें 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल और सीईओ हेमांग अमीन स्थानीय अधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए यूएई में हैं। लेकिन माना जा रहा है कि अबू धाबी में कोविड-19 के अचानक बढ़ते मामलों से उनके लिए स्थिति बेहतर नहीं हो रही है। हालांकि, अभी क्वांरटाइन पीरियड 14 दिनों का है, लेकिन इसे 7 दिनों का करने को लेकर बातचीत हो रही है। 

फ्रेंचाइजियां अलग शहरों में बदलती हुई क्वारंटाइन अवधि के बारे में सूचना नहीं देने को लेकर बीसीसीआई से नाराज हैं। बोर्ड सरकारी अधिकारियों से बातचीत कर रहा है लेकिन कोरोना की वर्तमान स्थिति उन्हें अबू धाबी में मैचों की संख्या घटाने पर विवश कर सकता है, जिससे शारजाह और दुबई में ज्यादा मैचों का आयोजन होगा।

Open in app