IPL 2019, RCB vs DC: दिल्ली ने 4 विकेट से जीता मैच, आरसीबी की लगातार छठी हार

IPL 2019, RCB vs DC: लक्ष्य का पीछा करते दिल्ली की टीम को एक रन के स्कोर पर शिखर धवन (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर ने टीम को संभाला। दोनों के बीच 68 रन की साझेदारी हुई और...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 7, 2019 19:55 IST2019-04-07T15:16:08+5:302019-04-07T19:55:18+5:30

IPL 2019, RCB vs DC, Match 20 Live Cricket Score, Match Score updates, Results, Highlights, Live blog, Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals | IPL 2019, RCB vs DC: दिल्ली ने 4 विकेट से जीता मैच, आरसीबी की लगातार छठी हार

IPL 2019, RCB vs DC: दिल्ली ने 4 विकेट से जीता मैच, आरसीबी की लगातार छठी हार

googleNewsNext

IPL (आईपीएल) 2019, RCB vs DC: विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार (7 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स हुई, जिसमें दिल्ली ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। ये आरसीबी की लगातार छठी हार रही।

बैंगलोर की शुरुआत खराब रही और उसे पार्थिव पटेल (9) के रूप में जल्द पहला झटका लगा। यहां से दिल्ली ने बैंगलोर को खुलने नहीं दिया और एबी डिविलियर्स (17) और मार्कस स्टॉयनिस (15) भी सस्ते में चलते बने। हालांकि विराट कोहली ने दूसरे छोर पर मोर्चा संभाल रखा और इस दौरान मोईन अली (32) ने भी उनका साथ दिया। विपक्षी टीम की ओर से कगीसो रबाडा ने 4, जबकि क्रिस मॉरिस को 2 सफलता हाथ लगी। इनके अलावा अक्षर पटेल और संदीप लामिछाने ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 

रबाडा ने मैच के 18वें ओवर में कोहली को चलता किया। कोहली 33 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में अक्षदीप नाथ () और पवन नेगी (0) भी चलते बने, जहां से दिल्ली ने आरसीबी को बैकफुट पर ला दिया।

लक्ष्य का पीछा करते दिल्ली की टीम को एक रन के स्कोर पर शिखर धवन (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर ने टीम को संभाला। दोनों के बीच 68 रन की साझेदारी हुई। शॉ 22 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि श्रेयस अय्यर दूसरे छोर पर टिके रहे और कप्तानी पारी खेलते हुए 50 गेंदों में 67 रन बनाए। हालांकि दिल्ली ने आखिरी 18वें और 19वें ओवर में तीन विकेट गंवाए, लेकिन टीम ने 7 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज कर ली। बैंगलोर की ओर से नवदीप सैनी ने 2, जबकि टिम साउदी, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज और मोईन अली को 1-1 सफलता हाथ लगी।

07 Apr, 19 : 07:19 PM

दिल्ली ने दर्ज की जीत

दिल्ली को 18वें ओवर में 2 झटके लगे। वहीं 19वें ओवर में पंत भी आउट हो गए। ये आरसीबी की लगातार छठी हार है, लेकिन टीम ने  इस मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

07 Apr, 19 : 07:03 PM

दिल्ली को 19 रन की दरकार

मोईन अली अपने चौथे ओवर में। पहली बॉल पर पंत ने चौका लगाया। अगली तीन गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। पांचवीं बॉल डॉट। इस ओवर से कुल 8 रन। दिल्ली- 131/3 (16.0)

07 Apr, 19 : 06:54 PM

इनग्राम आउट

दिल्ली को कॉलिन इनग्राम के रूप में तीसरा झटका लगा। वहीं अय्यर ने 37 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। बल्लेबाजी के लिए फिलहाल ऋषभ पंत आ चुके हैं। बैंगलोर हार की ओर अग्रसर। दिल्ली- 114/3 (14)

07 Apr, 19 : 06:42 PM

दिल्ली जीत की ओर

दिल्ली ने 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 56 रन की दरकार है। दिल्ली धीरे-धीरे जीत की ओर अग्रसर है।

07 Apr, 19 : 06:34 PM

शॉ लौटे पवेलियन

दिल्ली को 8.2 ओवर में पृथ्वी शॉ के रूप में दूसरा झटका लगा। शॉ 22 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए कॉलिन इनग्राम आ चुके हैं। दिल्ली- 74/2 (9)

07 Apr, 19 : 06:22 PM

दिल्ली की शानदार बल्लेबाजी

दिल्ली ने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शा 26, जबकि श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली को यहां से जीत के लिए 84 गेंदों में 97 रन की दरकार है।

07 Apr, 19 : 06:09 PM

बैक-टू-बैक 5 चौके

पृथ्वी शॉ ने टिम साउदी के दूसरे ओवर की पहली चार गेंदों पर चौका लगाया। अगली बॉल पर लेग बाई के रूप में एक और बाउंड्री। इस ओवर से कुल 20 रन। दिल्ली- 30/1 (3)

07 Apr, 19 : 05:58 PM

दिल्ली की खराब शुरुआत

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम को शिखर धवन (0) के रूप में तीसरी ही गेंद पर झटका लग गया। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर आ चुके हैं। दिल्ली- 8/1 (1)

07 Apr, 19 : 05:39 PM

बैंगलोर ने बनाए 149 रन

कोहली और मोईन अली के दम बैंगलोर ने 149 रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए ये टारगेट कोई मुश्किल नहीं होगा।

07 Apr, 19 : 05:24 PM

कोहली लौटे पवेलियन, रबाडा ने चटकाए 3 विकेट

आरसीबी को 17.1 ओवर में कप्तान विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लगा। कोहली 33 गेंदों में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर पवन नेगी आ चुके हैं। वहीं अक्षदीप नाथ भी शानदार बल्लेबाजी करते दिख रहे थे, लेकिन रबाडा ने 17.3 ओवर में उन्हें भी चलता कर दिया। आखिरी गेंद पर नेगी भी शिकार। आरसीबी- 138/7 (18)

07 Apr, 19 : 05:12 PM

मोईन अली आउट

संदीप लामिछाने ने मोईन अली को आउट किया। अली दिल्ली के लिए लगातार खतरा बनते जा रहे थे। ऐसे में उनका विकेट बेहद जरूरी था। पंत की शानदार स्टंपिंग। आरसीबी- 108/4 (15)

07 Apr, 19 : 05:08 PM

मोईन अली ने खोले हाथ

इशांत शर्मा अपने आखिरी ओवर में। पहली ही गेंद पर मोईन अली ने मिड विकेट के ऊपर से फ्लैट छक्का लगाया। दूसरी गेंद डॉट। अगली डिलीवरी वाइड। इस ओवर से कुल 14 रन। आरसीबी- 97/3 (14)

07 Apr, 19 : 04:54 PM

दिल्ली को तीसरी सफलता

मार्कस स्टॉयनिस 10.4 ओवर में अक्षर पटेल का शिकार बने। बैंगलोर की हालत खराब नजर आ रही है। अक्षर पटेल को तीसरे ओवर में ये पहली सफलता हाथ लगी। बैंगलोर- 66/3 (11)

07 Apr, 19 : 04:46 PM

9 ओवर का खेल समाप्त

आरसीबी ने पहले 9 ओवर के खेल तक 5.89 के रनरेट से 53 रन बनाए हैं। इस दौरान टीम ने 2 विकेट भी गंवा दिए। फिलहाल स्टॉयनिस 6, जबकि कप्तान विराट कोहली 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07 Apr, 19 : 04:35 PM

दिल्ली को दूसरी सफलता

बैंगलोर को 5.6 ओवर में डीविलियर्स के रूप में दूसरा झटका लगा। दिल्ली मुकाबले में हावी नजर आ रही है। कप्तान विराट कोहली के लिए एक बार फिर से परेशानी खड़ी होती दिख रही है। आरसीबी- 40-2 (6)

07 Apr, 19 : 04:22 PM

दिल्ली की कसी हुई गेंदबाजी

बैंगलोर ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर फिलहाल 26 रन बनाए हैं। टीम को कप्तान विराट कोहली से खासा उम्मीदें हैं। वहीं डिविलियर्स पर भी काफी दारोमदार है। रनरेट- 6.5

07 Apr, 19 : 04:12 PM

पार्थिव पटेल आउट

आरसीबी ने 1.6 ओवर में पार्थिव पटेल के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। पटेल 9 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुए। बैंगलोर- 16/1 (2)

07 Apr, 19 : 04:04 PM

बल्लेबाजी के लिए उतरा आरसीबी

आरसीबी की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल और विराट कोहली मैदान पर आ चुके हैं। गेंद इशांत शर्मा के हाथों में। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर पार्थिव ने डबल लेकर टीम का खाता खोला। पांचवीं गेंद पर चौका। आरसीबी- 6/0 (1)

07 Apr, 19 : 03:41 PM

दिल्ली ने भी नहीं किया अपनी टीम में कोई बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, कॉलिन इनग्राम, अक्षर पटेल, क्रिस मॉरिस, कगीसो रबादा, संदीप लामिछाने, इशांत शर्मा।

07 Apr, 19 : 03:39 PM

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में नहीं हुआ है कोई बदलाव

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन:

पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, मोईन अली, अक्षदीप नाथ, पवन नेगी, टिम साउदी, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।
 

07 Apr, 19 : 03:33 PM

दिल्ली ने जीता आरसीबी के खिलाफ टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला। 

07 Apr, 19 : 03:25 PM

आरसीबी का रिकॉर्ड दिल्ली के खिलाफ बेहतर

कुल मैच – 21
आरसीबी ने जीता – 14 
दिल्ली ने जीते – 6 

07 Apr, 19 : 03:25 PM

2011 से दिल्ली को 13 बार हरा चुकी है आरसीबी

2011 के बाद से आरसीबी की टीम दिल्ली के खिलाफ 15 में से 13 मैच जीत चुकी है।

2011 से: मैच: 15 
आरसीबी  ने जीते– 13 
दिल्ली  ने जीता– 1 
कोई परिणाम नहीं– 1

07 Apr, 19 : 03:24 PM

आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं दिल्ली के बल्लेबाज!



 

07 Apr, 19 : 03:23 PM

दिल्ली के खिलाफ ग्रीन ड्रेस में उतरेगी आरसीबी



 

07 Apr, 19 : 03:23 PM

दिल्ली की टीम को मिली है लगातार दो मैचों में हार

दिल्ली की टीम को सीजन के पहले मैच में मुंबई के खिलाफ शानदार जीत के बाद अपने पिछले दोनों मैचों में हैदराबाद और पंजाब से शिकस्त मिली है।

07 Apr, 19 : 03:20 PM

पांचों मैच गंवा चुकी है आरसीबी

आरसीबी की टीम इस सीजन में अपने पांचों मैच गंवा चुकी है, उसे अपनी पहली जीत की तलाश है। 

Open in app