नई दिल्ली, 5 मई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2018 के 34वें मैच में रोहित शर्मा ने क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी करते हुए मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई के लिए यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी थी। रोहित शर्मा ने इस मैच में अपनी बेहतरीन पारी की बदौलत दो नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।
रोहित शर्ना ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड
इस मैच में मुंबई क पारी की 17वीं ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का जड़ा। मुजीब उर रहमान के गेंद पर लगाए इस छक्के के साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लिए। ऐसे करने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने एक और छक्का भी लगाया।रोहित शर्मा ने इस मैच में 15 गेंदों में 2 छक्के और एक चौके की बदौलत नाबाद 24 रन बनाए। रोहित से पहले इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं टी20 में 300 छक्के...
क्रिस गेल- 844
कीरन पोलार्ड- 525
ब्रेंडन मैक्कुलम- 445
ड्वायन स्मिथ- 367
शेन वॉटसन- 357
डेविड वॉर्नर- 319
रोहित शर्मा- 301
रोहित ने गंभीर को छोड़ा पीछे
इस मैच में रोहित शर्मा ने एक और दिलचस्प रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। दरअसल, आईपीएल इतिहास में यह 17वीं बार था जब रोहित शर्मा किसी मैच में नाबाद रहे और टीम को जीत भी दिलाई। दिलचस्प ये भी है कि रोहित जब भी लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम की ओर से आईपीएल में नाबाद लौटे हैं, जीत दिलाकर ही लौटे हैं। इससे पहले गंभीर ऐसा 16 बार कर चुके हैं। (और पढ़ें- कोहली ही नहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में ये टॉप खिलाड़ी भी नहीं खेलेंगे!)