IND VS PAK: किक्रेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को याद आया 2007 T20 विश्व कप, जानिए वजह

किक्रेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भारत को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं। साल 2007 के 20-20 विश्व कप में गौतम गंभीर ने अच्छी पारी खेली थी। साल 2011 के 50 ओवर विश्व कप में गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी।

By धीरज मिश्रा | Published: October 14, 2023 12:04 PM2023-10-14T12:04:07+5:302023-10-14T12:04:07+5:30

Icc World Cup 2023 Cricketer Sachin Tendulkar remembered 2007 T20 World Cup | IND VS PAK: किक्रेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को याद आया 2007 T20 विश्व कप, जानिए वजह

फाइल फोटो

googleNewsNext
Highlightsसचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में किया गौतम को बर्थडे विश गौतम की दो पारियां रही काफी चर्चितसचिन के साथ विश्व कप 2011 खेल चुके हैं गंभीर

World Cup 2023: विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला है। इस मैच को देखने के लिए देशभर से किक्रेट प्रेमी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। किक्रेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी भारत को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।

हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान को भारत पाक के मैच से पहले साल 2007 का विश्व कप याद आया है जब भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरी थी। सचिन को यह पुराना मैच क्यों याद आया है इसकी वजह भी बताई है।

इसकी वजह यह है कि आज भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का जन्मदिन है। सचिन तेंदुलकर ने गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। साल 2007 के 20-20 विश्व कप में इस व्यक्ति ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि साल 2007 के 20-20 विश्व कप में गौतम ने फाइनल में सबसे अधिक रन बनाए थे। भारत ने पाकिस्तान को दो बार हराया था। 

पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हैं बेस्ट पारी 

भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक पारी खेली है। लेकिन उनके करियर की दो पारियां हमेशा याद की जाती हैं। 
साल 2007 के 20-20 विश्व कप में गौतम गंभीर ने 54 गेंद में 75 रन बनाए थे। 8 चौके और दो छक्के लगाए।

साल 2011 के 50 ओवर विश्व कप में गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी। किक्रेट से सन्यास के बाद गंभीर ने भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने गए। गंभीर आईपीएल में दिल्ली,कोलकाता के लिए बतौर खिलाड़ी और कप्तान खेल चुके हैं। एलएसजी के अभी कोच हैं और आज भारत पाक मैच में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।  

 

Open in app