नई दिल्ली: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के कार्यक्रम का गुरुवार को ऐलान कर दिया गया। आईसीसी 2019 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक किया जाएगा। 46 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 48 मैच खेले जाएंगे।
30 मई 2019 को होगी वर्ल्ड कप की शुरुआत
इस वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 मई को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से होगी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान 1 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू करेगा। भारतीय टीम अपना अभियान 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू करेगी और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को खेलेगी।
27 साल बाद होगा ऐसा फॉर्मेट
ग्रुप स्टेज में कुल 45 मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद दो सेमीफाइनल और फाइनल होगा। इस बार का फॉर्मेट 1992 के वर्ल्ड कप जैसा होगा, जिसमें राउंड रोबिन लीग के आधार पर हर टीम कम से कम एक बार एकदूसरे से भिड़ेगी, जिसके बाद टॉप-चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करेंगी।
ये 10 टीमें ले रही हैं हिस्सा
इस वर्ल्ड में हिस्सा ले रही 10 टीमों में भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान हैं। वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने इस साल मार्च में हुए क्वॉलिफायर के जरिए वर्ल्ड कप में जगह बनाई। कुल 48 मैचों में से 8 डे-नाइट मैच खेले जाएंगे।
10 शहरों के 11 मैदानों पर होंगे वर्ल्ड कप के मैच
आईसीसी 2019 वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन इंग्लैड के 10 शहरों के 11 मैदानों पर किया जाएगा। ओल्ड ट्रैफर्ड में सबसे अधिक 6 मैचों का आयोजन होगा, जबकि बर्मिंघम, साउथम्पटन, लॉर्ड्स, द ओवर और नॉटिंगम में 5-5 मैचों का आयोजन होगा।
| तारीख | मैच | मैदान |
| | | |
| 30 मई | इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका | द ओवल, लंदन |
| 31 मई | वेस्टइंडीज vs पाकिस्तान | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम |
| 1 जून | न्यूजीलैंड vs श्रीलंका | कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, कार्डिफ |
| 1 जून | अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया (D/N) | ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल |
| 2 जून | दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश | द ओवल, लंदन |
| 3 जून | इंग्लैंड vs पाकिस्तान | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम |
| 4 जून | अफगानिस्तान vs श्रीलंका | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम |
| 5 जून | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | हैंपशर बोल, साउथम्पटन |
| 5 जून | बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड (D/N) | द ओवल, लंदन |
| 6 जून | ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम |
| 7 जून | पाकिस्तान vs श्रीलंका | ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल |
| 8 जून | इंग्लैंड vs बांग्लादेश | कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, कार्डिफ |
| 8 जून | अफगानिस्तान vs न्यूजीलैंड | काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन |
| 9 जून | भारत vs ऑस्ट्रेलिया | द ओवल, लंदन |
| 10 जून | दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज | हैंपशर बोल, सउथम्पटन |
| 11 जून | बांग्लादेश vs श्रीलंका | ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल |
| 12 जून | ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान | काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन |
| 13 जून | भारत vs न्यूजीलैंड | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम |
| 14 जून | इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज | हैंपशर बोल, सउथम्पटन |
| 15 जून | श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया | द ओवल, लंदन |
| 15 जून | दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान (D/N) | कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, कार्डिफ |
| 16 जून | भारत vs पाकिस्तान | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| 17 जून | वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश | काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन |
| 18 जून | इंग्लैंड vs अफगानिस्तान | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| 19 जून | न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
| 20 जून | ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम |
| 21 जून | इंग्लैंड vs श्रीलंका | हेडिंग्ले, लीड्स |
| 22 जून | भारत vs अफगानिस्तान | हैंपशर बोल, सउथम्पटन |
| 22 जून | वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड (D/N) | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| 23 जून | पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका | लॉर्ड्स, लंदन |
| 24 जून | बांग्लादेश vs अफगानिस्तान | हैंपशर बोल, सउथम्पटन |
| 25 जून | इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया | लॉर्ड्स, लंदन |
| 26 जून | न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
| 27 जून | भारत vs वेस्टइंडीज | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| 28 जून | श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका | द रिवरसाइड, डरहम |
| 29 जून | पाकिस्तान vs अफगानिस्तान | हेडिंग्ले, लीड्स |
| 29 जून | न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया (D/N) | लॉर्ड्स, लंदन |
| 30 जून | भारत vs इंग्लैंड | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
| 1 जुलाई | श्रीलंका vs वेस्टइंडीज | द रिवरसाइड, डरहम |
| 2 जुलाई | भारत vs बांग्लादेश | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
| 3 जुलाई | इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड | द रिवरसाइड, डरहम |
| 4 जुलाई | अफगानिस्तान vs वेस्टइंडीज | हेडिंग्ले, लीड्स |
| 5 जुलाई | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | लॉर्ड्स, लंदन |
| 6 जुलाई | भारत vs श्रीलंका | हेडिंग्ले, लीड्स |
| 6 जुलाई | ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका (D/N) | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| 9 जुलाई | सेमीफाइनल (1 vs 4) | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| 10 जुलाई | रिजर्व डे | |
| 11 जुलाई | सेमीफाइनल (2 vs 3) | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
| 12 जुलाई | रिजर्व डे | |
| 14 जुलाई | फाइनल | लॉर्ड्स, लंदन |
| 15 जुलाई | रिजर्व डे | |