ICC World Cup 2019, ENG vs AFG: इयोन मोर्गन ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पारी में ठोक दिए 17 छक्के

ICC World Cup 2019, ENG vs AFG: मोर्गन वनडे मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 71 गेंदों में 17 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 148 रन बनाए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 18, 2019 06:20 PM2019-06-18T18:20:26+5:302019-06-18T18:41:36+5:30

ICC World Cup 2019, ENG vs AFG: Eoin Morgan most sixes hit in an ODI innings | ICC World Cup 2019, ENG vs AFG: इयोन मोर्गन ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पारी में ठोक दिए 17 छक्के

ICC World Cup 2019, ENG vs AFG: इयोन मोर्गन ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पारी में ठोक दिए 17 छक्के

googleNewsNext

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने विश्व कप-2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया। मोर्गन वनडे मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 71 गेंदों में 17 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 148 रन बनाए। इससे पहले ये संयुक्त रूप से रिकॉर्ड रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने एक इनिंग में 16-16 छक्के जड़े थे।

पारी में सर्वाधिक छक्के (वनडे):

17- इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर (2019)

16- रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु (2013)

16- एबी डिलियर्स बनाम साउथ ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग (2015)

16- क्रिस गेल बनाम जिम्बाब्वे, केनबरा (2015)

15- शेन वॉट्सन बनाम बांग्लादेश, ढाका (2011)

इस पारी के दौरान मोर्गन ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। वहीं बात अगर वैश्विक स्तर पर करें, तो वह चौथे नंबर पर आ गए।

विश्व कप में सबसे तेज शतक:
50 केविन ओ ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011
51 ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, SCG 2015
52 एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, SCG 2015
57 इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019
66 मैथ्यू हेडन बनाम साउथ अफ्रीका, सेंट किट्टस 2007

इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 18 जून को छह विकेट पर 397 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से कप्तान इयोन मोर्गन ने 148, जॉनी बेयरस्टा ने 90 और जो रूट ने 88 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से दौलत जादरान ने तीन विकेट चटकाए।

Open in app