रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: February 12, 2021 09:13 PM2021-02-12T21:13:13+5:302021-02-12T21:13:13+5:30

Headlines till 9 pm | रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

googleNewsNext

नयी दिल्ली, 12 फरवरी 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से शुक्रवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि28 चीन-भारत सरकार

चीन के साथ हुए समझौते के परिणामस्वरूप किसी भी इलाके से दावा नहीं छोड़ा है: सरकार

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग सो (झील) इलाके में सैनिकों को पीछे हटाने के लिए चीन के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दिये जाने के परिणामस्वरूप किसी भी इलाके से दावा नहीं छोड़ा है।

दि52 चीन रक्षा कांग्रेस

रक्षा मंत्रालय के बयान से घुटने टेकने वाले नेतृत्व का ‘षड्यंत्रकारी नकाब’ उतर गया: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने चीन के साथ सीमा पर गतिरोध को खत्म करने के मकसद से हुए समझौते को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान जारी करने के बाद शुक्रवार को दावा किया कि ‘घुटने टेकने वाले नेतृत्व का षड्यंत्रकारी नकाब’ उतर गया है।

दि51 भाजपा दूसरी लीड राहुल

चीन पर राहुल गांधी का दावा झूठा, सशस्त्र बलों का अपमान: भाजपा

नयी दिल्ली, भारत-चीन सीमा गतिरोध के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी द्वारा निशाना साधे जाने के बाद भाजपा ने शुक्रवार को उनपर जमकर पलटवार किया। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस नेता के आरोपों को ‘‘झूठा’’ करार देते हुए पूछा कि क्या यह सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहे सशस्त्र बलों का अपमान नहीं है।

दि41 कांग्रेस लीड खड़गे रास

राज्यसभा में नए नेता प्रतिपक्ष होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिाकर्जुन खड़गे राज्यसभा में नए नेता प्रतिपक्ष होंगे। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का स्थान लेंगे।

दि46 ट्विटर लेबल

ट्विटर सरकारी संस्थानों, पद संभाल रहे नेताओं के अकाउंट को चिह्नित करने के लिए ‘लेबल’ जोड़ेगा

नयी दिल्ली, ट्विटर ने कहा है कि सरकार में पद संभाल रहे नेताओं और संबद्ध संस्थानों के अकाउंट को चिह्नित करने के लिए वह अगले सप्ताह से ‘लेबल’ जोड़ेगा। इससे लोगों को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर यह ज्ञात रहेगा कि वे क्या देख रहे हैं और वे ‘‘ज्यादा सूचनाओं से अवगत रहेंगे।’’

दि49 न्यायालय विवाह

अंतर-जातीय विवाह संभवत: जातिगत एवं सामुदायिक तनाव को कम करेंगे: उच्चतम न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अंतर-जातीय विवाह संभवत: जातियों एवं समुदायों के बीच तनाव को कम करेंगे। इसने साथ ही उल्लेख किया कि अब शिक्षित युवा लड़के-लड़कियां अपना जीवनसाथी खुद चुन रहे हैं जो पूर्ववर्ती सामाजिक नियमों से विदाई जैसा है।

प्रादे91 हास्य कार्यक्रम लीड जमानत

हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी की रिहाई के बाद उसके दो साथियों को भी मिली अंतरिम जमानत

इंदौर, हिन्दू देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विवाद से जुड़े हास्य कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होने के दो आरोपियों को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस शर्त के साथ अंतरिम जमानत दी कि वे सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी काम में शामिल नहीं होंगे।

दि45 वायरस उपचाराधीन मामले

देश भर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.35 लाख : सरकार

नयी दिल्ली, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.35 लाख रह गई है जो संक्रमितों की कुल संख्या का महज 1.25 फीसदी है, जबकि पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

अर्थ65 विदेशीमुद्रा भंडार

विदेशीमुद्रा भंडार 6.24 अरब डॉलर घटकर 583.945 अरब डॉलर पर

मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच फरवरी को समाप्त सप्ताह में 6.24 अरब डॉलर घटकर 583.945 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

अर्थ67 लीड आईआईपी

औद्योगिक उत्पादन एक महीने बाद फिर वृद्धि की राह पर, दिसंबर में वृद्धि प्रतिशत रही

नयी दिल्ली, देश के औद्योगिक उत्पादन में दिसंबर में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण विनिर्माण क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन है। एक महीने बाद देश का औद्योगिक उत्पादन सकारात्मक वृद्धि की राह पर लौटा है।

वि33 ब्रिटेन भारत किसान

कृषि सुधार भारत का घरेलू मुद्दा है:ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमंस के नेता ने कहा

लंदन, ब्रिटेन की संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ के नेता ने भारत में नये कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन पर अपनी सरकार के रुख को प्रदर्शित करते हुए कहा है कि कृषि सुधार उसका (भारत का) घरेलू मुद्दा है।

वि35 रूस ईयू लीड नवलनी

यूरोपीय संघ ने पाबंदी लगायी तो रूस संबंध तोड़ लेगा : विदेश मंत्री

मॉस्को, 12 फरवरी (एपी) रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी से जुड़े मामले को लेकर यूरोपीय संघ, देश पर नयी पाबंदी लगाता है तो वह ईयू से अपना संबंध तोड़ लेगा।

खेल30 खेल भारत लीड संभावना

टर्निंग पिच पर श्रृंखला में वापसी की कोशिश में टीम इंडिया, अक्षर और कुलदीप का खेलना लगभग तय

चेन्नई, स्पिनरों की मददगार पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेगी क्योंकि कप्तान विराट कोहली को बखूबी पता है कि यहां कोताही बरतने का मतलब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में स्थान गंवाना होगा।

खेल31 खेल ओपन जोकोविच चोट

जोकोविच के मांसपेशियों में खिंचाव, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में सफर जारी रखना अधर में

मेलबर्न, दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के नौवें ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने के अभियान को तीसरे दौर के मैच के दौरान शुक्रवार को मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण झटका लगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app