शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: February 6, 2021 06:15 PM2021-02-06T18:15:41+5:302021-02-06T18:15:41+5:30

Headlines till 6 pm | शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

googleNewsNext

नयी दिल्ली, छह फरवरी 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि26 दिल्ली किसान लीड मेट्रो

चक्का जाम : दिल्ली में 10 मेट्रो स्टेशन बंद रहे, प्रदर्शन खत्म होने के बाद खोले गए

नयी दिल्ली, नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों द्वारा घोषित 'चक्का जाम' के दौरान शनिवार को मंडी हाउस और आटीओ समेत दिल्ली मेट्रो के 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहे और अपराह्न तीन बजे प्रदर्शन खत्म होने के बाद उन्हें खोल दिया गया।

प्रादे61 गुजरात मोदी दूसरीलीड न्यायपालिका

न्यायपालिका ने लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से पालन किया : मोदी

अहमदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की न्यायपालिका की सराहना करते हुए कहा कि उसने लोगों के अधिकार की रक्षा करने और निजी स्वतंत्रता को बरकरार रखने के अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से निवर्हन किया है।

दि25 गृह मंत्रालय किसान इंटरनेट

दिल्ली की तीन सीमाओं पर स्थित विरोध स्थलों पर फिर से इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित

नयी दिल्ली, गृह मंत्रालय ने दिल्ली की सिंघू, गाजीपुर और टीकरी सीमाओं पर इंटरनेट सेवाओं को किसानों के ‘चक्का जाम’ आह्वान के मद्देनजर शनिवार की रात 12 बजे तक निलंबित करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे41 भारत चीन लीड जयशंकर

चीन के साथ नौ दौर की सैन्य वार्ता हो चुकी है और आगे भी होती रहेगी: जयशंकर

अमरावती, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और चीन की सेना के शीर्ष कमांडर पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को लेकर नौ दौर की वार्ता कर चुके हैं और भविष्य में भी ऐसी वार्ताएं जारी रहेंगी।

दि10 किसान कांग्रेस राहुल

देशहित में किसानों का सत्याग्रह, पूर्ण समर्थन: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों की ओर से आहूत ‘चक्का जाम’ का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अन्नदाताओं का सत्याग्रह देश हित में है और तीनों कृषि कानून राष्ट्र के लिए घातक हैं।

प्रादे67 बंगाल नड्डा ममता

ममता ने अपने अहं के लिये बंगाल में प्रधानमंत्री किसान योजना को लागू नहीं होने दिया: नड्डा

मालदा (पश्चिम बंगाल), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपने अहं को संतुष्ट करने के लिये राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना से वंचित करने का आरोप लगाया।

दि22 बघेल साक्षात्कार

बघेल ने किसानों के आंदोलन स्थल पर अवरोधकों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

नयी दिल्ली, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ व्यवहार को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि प्रदर्शन स्थलों के निकट कई स्तरों के अवरोधक लगाना और कीले ठोंकना ‘डाकुओं’ की उन पुरानी तरकीबों की तरह है जो वे डाका डालते समय गांवों के रास्तों को अवरुद्ध करने के लिए अपनाते थे।

प्रादे68 मप्र रैगिंग सजा

मध्य प्रदेश में रैगिंग के मामले में चार छात्राओं को पांच साल की सजा

भोपाल, भोपाल के एक निजी कॉलेज में रैगिंग से तंग आकर एक छात्रा के खुदकुशी करने के मामले में अदालत ने चार छात्राओं को पांच साल की कैद और जुर्माने से दंडित किया है। यह संभवत: राज्य में रैगिंग के मामले में ऐसा पहला फैसला है।

प्रादे17 किसान सैरंडन

हॉलीवुड अभिनेत्री सुसान सैरंडन ने आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया

मुंबई, दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन ने शनिवार को किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है और कहा कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता से खड़ी हैं।

प्रादे73 चक्काजाम जींद

जींद में 51 स्थानों पर पर चक्काजाम

जींद, नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों द्वारा शनिवार को आहूत 'चक्काजाम' के दौरान किसानों व अन्य संगठनों ने जिले में 51 स्थानों पर राष्ट्रीय, राज्य राजमार्गों एवं स्थानीय मार्गों पर जाम लगाया।

प्रादे22 पंजाब हरियाणा किसान प्रदर्शन

चक्का जाम: पंजाब और हरियाणा में किसानों सड़कें अवरुद्ध कीं

चंडीगढ़, किसान यूनियनों द्वारा शनिवार को आहूत राष्ट्रव्यापी 'चक्का जाम' के दौरान पंजाब और हरियाणा में नए केन्द्रीय कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कई जगह सड़कें अवरुद्ध कर दीं।

दि7 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले आए, कुल मामले 1,08,14,304 हुए

नयी दिल्ली, भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले सामने आने से शनिवार को देशभर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए, जबकि 1,05,10,796 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.19 प्रतिशत हो गई है।

अर्थ1 रतन टाटा सोशल मीडिया

रतन टाटा की अपील, सोशल मीडिया पर उनको भारत रत्न देने की मांग कर रहे लोग अपना अभियान रोकें

नयी दिल्ली, देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर उनको भारत रत्न देने के मांग कर रहे लोगों से इस अभियान को बंद करने का आग्रह किया है। टाटा ने कहा है कि वह भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं और उन्हें देश की वृद्धि और समृद्धि में योगदान देने पर खुशी होगी।

वि10 म्यांमा सोशल मीडिया

म्यांमा में ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पाबंदी लगाई गई

यंगून, म्यांमा के प्रभारी सैन्य अधिकारियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में हुए तख्तापलट के बाद सोशल मीडिया पर पाबंदी का दायरा बढ़ाते हुए ट्विटर और इंस्ट्राग्राम के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।

वि8 संरा म्यांमा

म्यांमा में तख्तापलट के कदम को वापस लेने के लिए दबाव बनाएगा संयुक्त राष्ट्र: गुतारेस

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शुक्रवार को संकल्प लिया कि संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट करने और म्यांमा में हुए सैन्य तख्तापलट के कदमों को वापस लिये जाने का दबाव बनाने वाली परिस्थितियां पैदा करने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।

खेल16 खेल लीड भारत

रूट के दोहरे शतक से इंग्लैंड ने लगाया रनों का अंबार

चेन्नई, कप्तान जो रूट के सौवें टेस्ट में दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना शिकंजा और मजबूती से कसते हुए शनिवार को आठ विकेट पर 555 रन बना लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app