अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: February 6, 2021 02:11 PM2021-02-06T14:11:27+5:302021-02-06T14:11:27+5:30

Headlines till 2 pm | अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

googleNewsNext

नयी दिल्ली, छह फरवरी 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से शनिवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे26 गुजरात मोदी लीड न्यायपालिका

न्यायपालिका ने लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से पालन किया: मोदी

अहमदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की न्यायपालिका की सराहना करते हुए कहा कि उसने लोगों के अधिकार की रक्षा करने और निजी स्वतंत्रता को बरकरार रखने के अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से निवर्हन किया है।

प्रादे27 भारत चीन जयशंकर

चीन के साथ हुईं वार्ताओं का जमीन पर कोई प्रभाव नहीं दिखा: जयशंकर

अमरावती, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और चीन की सेना के शीर्ष कमांडर पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को लेकर नौ दौर की वार्ता कर चुके हैं और भविष्य में भी ऐसी वार्ताएं की जाती रहेंगी।

दि10 किसान कांग्रेस राहुल

देशहित में किसानों का सत्याग्रह, पूर्ण समर्थन: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों की ओर से आहूत ‘चक्का जाम’ का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अन्नदाताओं का सत्याग्रह देश हित में है और तीनों कृषि कानून राष्ट्र के लिए घातक हैं।

प्रादे17 किसान सैरंडन

हॉलीवुड अभिनेत्री सुसान सैरंडन ने आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया

मुंबई, दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन ने शनिवार को किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है और कहा कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता से खड़ी हैं।

प्रादे22 पंजाब हरियाणा किसान प्रदर्शन

चक्का जाम: पंजाब और हरियाणा में किसानों सड़कें अवरुद्ध कीं

चंडीगढ़, किसान यूनियनों द्वारा शनिवार को आहूत राष्ट्रव्यापी 'चक्का जाम' के दौरान पंजाब और हरियाणा में नए केन्द्रीय कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कई जगह सड़कें अवरुद्ध कर दीं।

दि7 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले आए, कुल मामले 1,08,14,304 हुए

नयी दिल्ली, भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले सामने आने से शनिवार को देशभर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए, जबकि 1,05,10,796 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.19 प्रतिशत हो गई है।

अर्थ1 रतन टाटा सोशल मीडिया

रतन टाटा की अपील, सोशल मीडिया पर उनको भारत रत्न देने की मांग कर रहे लोग अपना अभियान रोकें

नयी दिल्ली, देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर उनको भारत रत्न देने के मांग कर रहे लोगों से इस अभियान को बंद करने का आग्रह किया है। टाटा ने कहा है कि वह भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं और उन्हें देश की वृद्धि और समृद्धि में योगदान देने पर खुशी होगी।

वि10 म्यांमा सोशल मीडिया

म्यांमा में ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पाबंदी लगाई गई

यंगून, म्यांमा के प्रभारी सैन्य अधिकारियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में हुए तख्तापलट के बाद सोशल मीडिया पर पाबंदी का दायरा बढ़ाते हुए ट्विटर और इंस्ट्राग्राम के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।

वि8 संरा म्यांमा

म्यांमा में तख्तापलट के कदम को वापस लेने के लिए दबाव बनाएगा संयुक्त राष्ट्र: गुतारेस

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शुक्रवार को संकल्प लिया कि संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट करने और म्यांमा में हुए सैन्य तख्तापलट के कदमों को वापस लिये जाने का दबाव बनाने वाली परिस्थितियां पैदा करने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।

खेल5 खेल भारत लीड लंच

स्टोक्स और रूट ने इंग्लैंड को तीन विकेट पर 355 रन तक पहुंचाया

चेन्नई, कप्तान जो रूट की लगातार तीसरी 150 रन से अधिक की पारी और बेन स्टोक्स के साथ 92 रन की साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र में दबदबा बना लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app