अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: November 19, 2021 02:15 PM2021-11-19T14:15:48+5:302021-11-19T14:15:48+5:30

Headlines of 2 pm | अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

googleNewsNext

नयी दिल्ली, 19 नवंबर शुक्रवार को अपराह्न दो बजे तक पीटीआई-भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि31 मोदी तीसरी लीड संबोधन

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी सरकार, एमएसपी को प्रभावी बनाने के लिए समिति बनेगी: प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों पर आखिरकार अपनी सरकार के कदम वापस खींच लिये और देश से ‘‘क्षमा’’ मांगते हुए इन्हें निरस्त करने एवं एमएसपी से जुड़े मुद्दों पर विचार करने के लिए समिति बनाने की शुक्रवार को घोषणा की।

प्रादे13 कृषि कानून टिकैत

हम कृषि कानूनों को संसद में रद्द करने तक, आंदोलन जारी रखेंगे : टिकैत

गाजियाबाद, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा कि संसद में विवादास्पद कानूनों को निरस्त करने के बाद ही, वे कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ चल रहा आंदोलन वापस लेंगे।

प्रादे22 कृषि कानून लीड घनवट

कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला प्रतिगामी: अनिल घनवट

मुंबई, उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त कृषि समिति के सदस्य अनिल घनवट ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के केंद्र सरकार के फैसले को शुक्रवार को पीछे की ओर ले जाने वाला कदम बताया।

दि35 कृषि कानून लीड एसकेएम

किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों को निरस्त करने के फैसले का स्वागत किया

नयी दिल्ली, देश के करीब 40 किसान संगठनों के प्रतिनिधि समूह संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया है।

दि37 कृषि कानून लीड कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने अपना ‘अपराध’ स्वीकार किया, सरकार के अहंकार की हार हुई: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को सरकार के अहंकार की हार और किसानों के संघर्ष की जीत करार देते हुए शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से अपना ‘अपराध’ स्वीकार किया है और अब ‘700 कृषकों की मौत एवं किसानों के दमन’ के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

दि49 कृषि कानून लीड केजरीवाल

केजरीवाल ने कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा को लोकतंत्र की जीत बताया

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की सरकार की घोषणा का शुक्रवार को स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल किसानों की ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की भी जीत है।

प्रादे7 पंजाब कृषि कानून अमरिंदर

अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया

चंडीगढ़, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को आभार जताया।

प्रादे9 कृषि कानून राजस्थान गहलोत

कृषि कानून वापस लिया जाना लोकतंत्र की जीत: गहलोत

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कृषि संबंधी तीन कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा को लोकतंत्र की जीत एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के अहंकार की हार बताया।

प्रादे41 कृषि कानून लीड ममता

किसानों को बधाई, वे भाजपा की क्रूरता से विचलित नहीं हुए : ममता बनर्जी

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसानों को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अथक संघर्ष करने के लिए बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस ‘‘क्रूरता’’ से व्यवहार किया, उससे वे विचलित नहीं हुए।

प्रादे40 कृषि कानून हन्नन

किसानों की आधी मांगें पूरी की गईं, नए एमएसपी कानून के लिए आंदोलन जारी रहेगा: हन्नन मोल्ला

कोलकाता, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता हन्नन मोल्ला ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने को ‘‘ऐतिहासिक’’ कदम बताते हुए शुक्रवार को कहा कि अभी किसानों का केवल आधा मकसद पूरा हुआ है और वे अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाले कानून के लिए दबाव बनाएंगे।

प्रादे42 कृषि कानून उप्र योगी

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कृषि कानून वापस लेने के फैसले का स्वागत किया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि कानून वापस लेने के केन्द्र के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया।

प्रादे18 कश्मीर हैदरपोरा शव

हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए दो नागरिकों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए दो आम नागरिक मोहम्मद अल्ताफ भट और मुदस्सिर गुल के शवों को बृहस्पतिवार देर रात को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वि3 संरा भारत आतंकवाद

कुछ देश आतंकवाद का समर्थन करने के ‘‘स्पष्ट रूप से दोषी हैं’’ : भारत

संयुक्त राष्ट्र, भारत ने पाकिस्तान का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे कई देश हैं, जो आतंकवाद का समर्थन करने के ‘‘स्पष्ट रूप से दोषी’’ हैं और जानबूझकर आतंकवादियों को पनाह देते हैं। साथ ही, उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सामूहिक रूप ऐसे देशों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया।

वि8 जयशंकर लीड चीन भारत

चीन के पास समझौतों का उल्लंघन करने के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं : जयशंकर

सिंगापुर, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन अपने संबंधों को लेकर ‘‘विशेषतौर पर खराब दौर’’ से गुजर रहे हैं क्योंकि बीजिंग ने समझौतों का उल्लंघन करते हुए कुछ ऐसी गतिविधियां कीं जिनके पीछे उसके पास अब तक ‘‘विश्वसनीय स्पष्टीकरण’’ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के नेतृत्व को इस बात का जवाब देना चाहिए कि द्विपक्षीय संबंधों को वे किस ओर ले जाना चाहते हैं।

अर्थ1 जयशंकर भारत वायरस स्वास्थ्य

प्रति व्यक्ति आय 2,000 डॉलर से कम होने के बावजूद स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया: जयशंकर

सिंगापुर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने डिजिटल उपकरणों और अधिक उत्पादन क्षमता के संयोजन से कर दिखाया कि प्रति व्यक्ति आय 2,000 डॉलर से कम होने के बावजूद सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया जा सकता है।

खेल4 खेल लीड पेन

महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने वाले टिम पेन ने आस्ट्रेलिया की टेस्ट कप्तानी छोड़ी

होबार्ट, एक महिला सहकर्मी को अपनी अश्लील तस्वीर और भद्दे मैसेज भेजने के मामले की क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा जांच के बीच आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को कप्तानी छोड़ दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app