शाम छह बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: January 27, 2021 06:31 PM2021-01-27T18:31:40+5:302021-01-27T18:31:40+5:30

Headlines at 6 pm | शाम छह बजे के मुख्य समाचार

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

googleNewsNext

नयी दिल्ली, 27 जनवरी बुधवार को शाम छह बजे तक ‘पीटीआई-भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि7 : किसान लीड प्राथमिकी

ट्रैक्टर परेड हिंसा: पुलिस ने 22 प्राथमिकियां दर्ज कीं, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में अभी तक 22 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा में 300 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

दि49 : दिल्ली किसान यूनियन

हिंसा के कारण कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से अलग हुए दो किसान संगठन

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के एक दिन बाद, केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन से दो किसान संगठन बुधवार को अलग हो गए।

दि33 : दिल्ली किसान लीड पुलिस आईटीओ

दिल्ली के आईटीओ पर आए 10,000 किसान, छह बसों, पांच पुलिस वाहनों को पहुंचाया नुकसान : प्राथमिकी

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान आईटीओ पर हिंसा में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की छह बसों और पुलिस के पांच वाहनों में तोड़फोड़ की गयी। घटना के संबंध में दर्ज एक प्राथमिकी में यह कहा गया है।

दि39 : दिल्ली किसान लीड प्रदर्शन

असामाजिक तत्वों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को नष्ट करने की कोशिश की : संयुक्त किसान मोर्चा का आरोप

नयी दिल्ली, केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को आरोप लगाया कि अभिनेता दीप सिद्धू जैसे ‘‘असामाजिक’’ तत्वों ने उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को साजिश के तहत ‘‘नष्ट’’ करने की कोशिश की। लेकिन सरकार और नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों को यह संघर्ष रोकने नहीं दिया जाएगा।

दि32 : न्यायालय लीड यौन उत्पीड़न

उच्चतम न्यायालय ने पॉक्सो कानून के तहत बरी करने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाई

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसके जरिये ‘यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण’ (पॉक्सो) कानून के तहत एक व्यक्ति को यह कहते हुए बरी कर दिया गया था कि बच्ची के शरीर को उसके कपड़ों के ऊपर से स्पर्श करने को यौन उत्पीड़न नहीं कहा जा सकता।

दि31 : न्यायालय तांडव

उच्चतम न्यायालय ने वेब सीरीज तांडव के निर्देशक, अन्य को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार किया

नयी दिल्ली,उच्चतम न्यायालय ने वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्देशक अली अब्बास जफर और अन्य को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से बुधवार को इनकार कर दिया।

दि10 : वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के 12,689 नए मामले सामने आए, कुल मामले बढ़कर 1,06,89,527 हुए

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,689 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,06,89,527 हो गई।

दि46 : ईडी मामला बसपा विधायक

बैंक धोखाधड़ी: ईडी ने उप्र के बसपा विधायक, अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया

नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के एक समूह से 750 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी की जांच के लिए उत्तर प्रदेश के बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी और अन्य के खिलाफ धन शोधन का एक मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे60 : हरियाणा अभय चौटाला इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा में इनेलो के एकमात्र विधायक ने कृषि कानूनों को लेकर इस्तीफा दिया

चंडीगढ़, इंडियन नेशनल लोक दल के नेता अभय सिंह चौटाला ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया।

प्रादे31 : कर्नाटक लीड शशिकला

चार वर्ष की जेल की सजा पूरी करने के बाद शशिकला रिहा

बेंगलुरु, अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला को भ्रष्टाचार के एक मामले में चार वर्ष की कैद की सजा पूरी करने के बाद बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया।

प्रादे34 : मप्र जबरन धर्मांतरण

हिंदू युवती ने लगाया धर्मांतरण की जबरन कोशिश का आरोप, माता-पिता समेत नौ गिरफ्तार

इंदौर, जबरन धर्मांतरण के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार के नये अध्यादेश के तहत पुलिस ने यहां 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए उसके माता-पिता समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे45 : कश्मीर पारा महबूबा

केंद्र कश्मीरी नेताओं का दमन कर रहा : महबूबा ने पीडीपी नेता पारा की हिरासत पर कहा

श्रीनगर, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष वहीद उर रहमान पारा की गिरफ्तारी कश्मीरी नेताओं की स्थिति को बयां करती है। मुफ्ती ने दावा किया कि केंद्र अपने सामने नहीं झुकने वाले नेताओं का ‘‘दमन’’ कर रहा है।

प्रादे15 : महाराष्ट्र लोकल ट्रेन

मुंबई में 29 जनवरी से बहाल होंगी 204 लोकल ट्रेनें

मुंबई, मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में शुक्रवार से 204 विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे37 : पत्रकार मुकदमा

भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा

कानपुर (उप्र), कानपुर देहात जिले के एक सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कुछ छात्रों द्वारा स्वेटर और ऊनी वस्त्र पहने बगैर योग किए जाने की कथित तौर पर भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रादे73 : महाराष्ट्र सीमा विवाद उद्धव

कर्नाटक के मराठी भाषी इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाए : उद्धव ठाकरे

मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनके राज्य की सीमा से लगते कर्नाटक के मराठी भाषी बहुल इलाकों को मामले पर उच्चतम न्यायालय का अंतिम फैसला आने तक केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाना चाहिए।

वि15 : संरा भारत किसान

अहिंसक, शांतिपूर्ण प्रदर्शन का सम्मान करना जरूरी: संरा के प्रमुख प्रवक्ता ने किसान प्रदर्शन पर कहा

संयुक्त राष्ट्र, भारत में किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन, एकत्रित होने की स्वतंत्रता और अहिंसा का सम्मान करना जरूरी है।

वि23 : पाकिस्तान कपूर हवेली

पाकिस्तान में राज कपूर के पुश्तैनी घर के मालिक ने सरकारी मूल्य पर संपत्ति बेचने से किया इनकार

पेशावर, प्रख्यात भारतीय फिल्म अभिनेता राज कपूर के पेशावर में स्थित पैतृक घर के मालिक ने खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा तय किए गए मूल्य पर घर को बेचने से मना कर दिया है।

अर्थ39 : अदालत दीपक पुरी

बैंक धोखाधड़ी: सीबीआई ने न्यायालय से कहा, दीपक पुरी को इलाज के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं

नयी दिल्ली, सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि व्यवसायी दीपक पुरी को अपने मुंह के कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका जाने संबंधी किसी आकस्मिक चिकित्सा सुविधा की जरूरत नहीं है।

अर्थ9 : लीड टिकटॉक

टिकटॉक भारत में अपना कारोबार बंद करेगी

नयी दिल्ली, चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस ने भारत में अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। भारत में टिकटॉक और हेलो ऐप का स्वामित्व रखने वाली इस कंपनी की सेवाओं पर प्रतिबंधों जारी हैं।

खेल23 : खेल बैडमिंटन लीड भारत

सिंधु और श्रीकांत विश्व टूर फाइनल्स के शुरूआती मुकाबले में हारे

बैंकाक, भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत बुधवार को यहां एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में अपने ग्रुप बी के शुरूआती मुकाबलों में हार गये।

खेल16 : खेल गांगुली अस्पताल

सीने में बेचैनी की शिकायत पर सौरव गांगुली फिर अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में बेचैनी की शिकायत पर फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी एंजियोप्लास्टी हुए को अभी एक महीना भी नहीं बीता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app