दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: September 25, 2021 02:08 PM2021-09-25T14:08:51+5:302021-09-25T14:08:51+5:30

Headlines at 2 pm | दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

googleNewsNext

नयी दिल्ली, 25 सितंबर शनिवार दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं -

वि9 मोदी यूएनजीए अगवानी

मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे, यूएनजीए के 76वें सत्र को करेंगे संबोधित

न्यूयॉर्क, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंच गए। वह यहां पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। पिछले वर्ष महासभा का सत्र कोविड-19 महामारी के कारण डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया था।

वि29 मोदी भारत अमेरिका आतंकवाद

भारत, अमेरिका ने सीमा पार आतंकवाद की निंदा की, 26/11 हमले के दोषियों पर कार्रवाई का आह्वान

वाशिंगटन, भारत और अमेरिका ने सीमा पार आतंकवाद की निंदा की है और 26/11 के मुंबई हमलों के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान करते हुए कहा है कि वे संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित समूहों सहित सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करेंगे।

दि12 कमला भसीन लीड निधन

महिला अधिकार कार्यकर्ता कमला भसीन का 75 साल की उम्र में निधन

नयी दिल्ली, प्रख्यात महिला अधिकार कार्यकर्ता, कवयित्री और लेखिका कमला भसीन का शनिवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं। वह कैंसर से पीड़ित थीं।

दि9 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के 29,616 नए मामले, 290 मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, भारत में कोरोना वायरस के 29,616 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,36,24,419 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,280 की वृद्धि होने से संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 3,01,442 हो गयी है।

वि12 यूएनजीए लीड भारत पाक

पाकिस्तान ‘‘आग लगाने वाला, आग बुझाने का दिखावा’’ करता है : भारत ने यूएनजीए में कहा

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर मुद्दे का राग अलापने पर भारत ने उसके जवाब में कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां आतंकवादी बेरोक-टोक आ जा सकते हैं। वह ‘‘आग को भड़काने वाला’’ है जबकि खुद को ‘‘आग बुझाने वाले’’ के रूप में पेश करने का दिखावा करता है और पूरी दुनिया को उसकी नीतियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि पाक आतंकवादियों को पालता है।

वि34 मोदी भारत अमेरिका लीड अफगान

भारत और अमेरिका ने तालिबान से प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का आग्रह किया

वाशिंगटन, भारत और अमेरिका ने तालिबान से अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और महिलाओं, बच्चों एवं अल्पसंख्यक समूहों सहित सभी अफगानों के मानवाधिकारों का सम्मान करने का आह्वान किया है। दोनों देशों ने अफगानिस्तान के नये शासकों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि युद्धग्रस्त देश की धरती का इस्तेमाल किसी भी अन्य देश को धमकाने या हमला करने या आतंकवादियों को पनाह या प्रशिक्षण देने के लिए फिर से न हो।

प्रादे17 पंजाब चन्नी लीड मंत्रिमंडल

पंजाब मंत्रिमंडल में सात नए चेहरे के शामिल होने की संभावना

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नीत मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को शामिल किए जाने जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नीत सरकार में शामिल रहे पांच मंत्रियों को शामिल नहीं किए जान की संभावना है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वि28 क्वाड हिंद प्रशांत

क्वाड नेताओं ने ‘मुक्त’ और ‘समावेशी’ हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई

वाशिंगटन, क्वाड नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को “मुक्त एवं स्वतंत्र” और “समावेशी एवं लचीला” बनाने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि चीन की बढ़ती सैन्य पैंतरेबाज़ी का गवाह बन रहा यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र उनकी साझा सुरक्षा और समृद्धि का आधार है।

अर्थ8 शाह सहकारिता

सरकार जल्द नयी सहकारिता नीति लाएगी : अमित शाह

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार जल्द नयी सहकारिता नीति लाने की तैयारी कर रही है।

अर्थ7 मोदी बाइडन आर्थिक

बाइडन से बातचीत में मोदी का व्यापार, आर्थिक संबंधों को विकसित करने पर जोर: विदेश सचिव

वाशिंगटन, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी पहली व्यक्तिगत मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को विकसित करने पर जोर दिया।

खेल6 खेल महिला भारत आस्ट्रेलिया संभावना

आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीनस्वीप से बचने उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

मैकॉय (आस्ट्रेलिया), दबाव का सामना कर रही भारत की गेंदबाजों को रविवार को यहां तीसरे और अंतिम महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में टीम को क्लीन स्वीप से बचाना है तो आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा जो लगातार 27वां मुकाबला जीतने के इरादे से उतरेगी।

खेल1 खेल तीरंदाजी विश्व भारत

तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में फिर स्वर्ण पदक से चूका भारत, दो रजत पदक जीते

यांकटन (अमेरिका), भारत की महिला और मिश्रित युगल कंपाउंड तीरंदाजी टीम को कोलंबिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबलों में शिकस्त के साथ यहां विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app