दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: July 30, 2021 02:18 PM2021-07-30T14:18:50+5:302021-07-30T14:18:50+5:30

Headlines at 2 pm | दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

googleNewsNext

नयी दिल्ली, 30 जुलाई भाषा की विभिन्न फाइलों से शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि17 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 44,230 नए मामले, 555 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,230 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,15,72,344 हो गई। वहीं, 555 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,23,217 हो गई।

खेल15 खेल ओलंपिक मुक्केबाजी दूसरी लीड भारत

लवलीना ने तोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाजी में भारत का पहला पदक पक्का किया

तोक्यो, अपना पहला ओलंपिक खेल रही लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) ने पूर्व विश्व चैम्पियन चीनी ताइपै की नियेन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ तोक्यो ओलंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत का पदक पक्का कर दिया ।

संसद10 लीड स्थगित लोस

सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच गतिरोध बरकरार, लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिये स्थगित

नयी दिल्ली, पेगासस जासूसी मामले एवं तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दों पर मॉनसून सत्र में लोकसभा में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच नौंवे दिन भी गतिरोध बना रहा और विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के कारण शुक्रवार को सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद करीब सवा बारह बजे दिनभर के लिये स्थगित कर दी गई।

दि32 न्यायालय लीड पेगासस

पेगासस जासूसी मामले की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय पेगासस जासूसी मामले की किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से स्वतंत्र जांच कराने के लिए वरिष्ठ पत्रकार एन. राम और शशि कुमार की याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करने के लिए शुक्रवार को सहमत हो गया।

दि29 दिल्ली यमुना लीड पानी

यमुना में जल स्तर ‘खतरे के निशान’ के पार, अलर्ट जारी

नयी दिल्ली, दिल्ली प्रशासन ने शुक्रवार को बाढ़ का अलर्ट जारी किया और यमुना के मैदानी इलाके में रह रहे लोगों से स्थान खाली कराने के प्रयास तेज कर दिए। राजधानी में यमुना के डूब वाले ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बीच जल स्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है।

अर्थ7 गूगल अनुपालन रिपोर्ट

गूगल ने मई में 71,132, जून में 83,613 सामग्री हटाई: अनुपालन रिपोर्ट

नयी दिल्ली, गूगल ने शुक्रवार को जारी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि उसने उपयोगकर्ताओं की शिकायत के बाद मई में 71,132 सामग्री (कंटेंट) और जून में 83,613 सामग्री हटाईं।

खेल5 खेल भारत लंका रवानगी

भारतीय दल श्रीलंका से रवाना, कृणाल पंड्या पृथकवास में

कोलंबो, भारतीय क्रिकेट टीम छह मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने के बाद श्रीलंका से रवाना हो गई लेकिन हरफनमौला कृणाल पंड्या कोरोना संक्रमण के कारण यहां अनिवार्य पृथकवास में रहेंगे ।

वि10 ऑस्ट्रेलिया भारत कलाकृतियां

भारत को 14 कलाकृतियां लौटाएगा ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण 14 और कलाकृतियां भारत को लौटाएगा जिसमें कांसे और पत्थर की मूर्तियां, चित्रित स्क्रॉल तथा तस्वीरें शामिल हैं। इनमें से कुछ भारत से संभवत: चुरायी गयी, गैरकानूनी रूप से खुदाई करके निकाली गयी या अनैतिक रूप से हासिल की गयी हैं।

वि19 हांगकाग प्रदर्शन सजा

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पहली बार हांगकांग के एक प्रदर्शनकारी को नौ साल की सजा

हांगकांग, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पहली बार शुक्रवार को हांगकांग के एक लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी को नौ साल की सजा सुनाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app