हरभजन और गीता बसरा ने अपने नवजात बेटे का नाम जोवान वीर सिंह प्लाहा रखा

By भाषा | Published: July 26, 2021 03:43 PM2021-07-26T15:43:24+5:302021-07-26T15:43:24+5:30

Harbhajan and Geeta Basra named their newborn son Jovan Veer Singh Plaha | हरभजन और गीता बसरा ने अपने नवजात बेटे का नाम जोवान वीर सिंह प्लाहा रखा

हरभजन और गीता बसरा ने अपने नवजात बेटे का नाम जोवान वीर सिंह प्लाहा रखा

googleNewsNext

मुंबई, 26 जुलाई अभिनेत्री गीता बसरा ने सोमवार को अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर साझा करते हुए खुलासा किया उन्होंने और उनके पति क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इसका नाम जोवान वीर सिंह प्लाहा रखा है।

अभिनेत्री और पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर सिंह ने 10 जुलाई को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की थी।

बसरा (37) ने इंस्टाग्राम पर अपनी चार वर्षीय बेटी हिनाया हीर प्लाहा की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने भाई के माथे को चूमती दिख रही है।

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा, ''हीर के वीर, जोवान वीर सिंह प्लाहा से मिलिये।''

सिंह और बसरा ने साल 2015 में शादी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app