Asia Cup, AFG vs BAN: अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में बांग्लादेश की 3 रनों से जीत

Bangladesh vs Afghanistan: एशिया कप 2018 के सुपर फोर के मैच में बांग्लादेश-अफगानिस्तान की भिड़ंत, लाइव अपडेट्स

By विनीत कुमार | Published: September 23, 2018 03:45 PM2018-09-23T15:45:17+5:302018-09-24T01:14:18+5:30

Bangladesh vs Afghanistan, Asia Cup 2018 Live updates, Bangladesh and Afghanistan clash In Super Four | Asia Cup, AFG vs BAN: अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में बांग्लादेश की 3 रनों से जीत

एशिया कप सुपर फोर में बांग्लादेश-अफगानिस्तान की भिड़ंत

googleNewsNext

अबू धाबी, 23 सितंबर: बांग्लादेश ने एशिया कप के सुपर-4 के रोमांचक मुकाबले में रविवार को अफगानिस्तान को तीन रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान के सामने 250 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी।

आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को 4 रनों की जरूरत थी लेकिन 23 रन बनाकर खेल रहे शमीउल्लाह शेनवारी कोई रन नहीं ले सके। अफगानिस्तान की ओर से हसमातुल्लाह शाहिदी ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मशरफे मुर्तजा और मुस्तफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट चटके।

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 249 रन बनाए। बांग्लदेश की शुरुआत हालांकि बेहद खराब रही और एक समय उसके 5 विकेट केवल 87 रनों पर गिर गये थे।

इसके बाद महम्मदुल्लाह और इमरुल कायेस ने छठे विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी करते हुए न केवल बांग्लादेश को संभाला बल्कि 200 के पार भी ले गये। अफगानिस्तान की ओर से अफताब आलम ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके। मुजीब उर रहमान और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।

सुपर फोर में बांग्लादेश और अफगानिस्तान दोनों ही टीमों का ये दूसरा मैच था। बांग्लादेश को पहले मैच में भारत से 7 विकेट से मात मिली थी जबकि अफगानिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान से 3 विकेट से करीबी शिकस्त मिली थी। 

Asia Cup, Afghanistan Vs Bangladesh Live Updates 

50 ओवर: बांग्लादेश की 3 रनों से जीत। अफगानिस्तान 7 विकेट गंवाकर 246 रन ही बना सका। आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को 4 रन बनाने थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर शमीउल्लाह शेनवारी (23 नाबाद) आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना सके।

- 49.2 ओवर: अफगानिस्तान को सातवां झटका। मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर राशिद खान (5) आउट। अफगानिस्तान- 244/7

- 49 ओवर के बाद अफगानिस्तान- 242/6. अफगानिस्तान को अब 6 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत

- 48.3 ओवर: अफगानिस्तान को छठा झटका। शाकिब अल हसन की गेंद पर मोहम्मद नबी (38) आउट। शमीउल्लाह शेनवारी 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान 239/6

- 43.3 ओवर: अफगानिस्तान को पांचवां झटका। मशरफे मुर्तजा ने हसमातुल्लाह शाहिदी (71) को बोल्ड कर अफगानिस्तान को दिया बड़ा झटका। अफगानिस्तान का स्कोर- 192/5

- 39.4 ओवर: अफगानिस्तान को चौथा झटका। मशरफे मुर्तजा की गेंद पर असगर अफगान (39) आउट। अफगानिस्तान का स्कोर- 167/4. हसमातुल्लाह शाहिदी 61 रन बनाकर खेल रहे हैं

 -34 ओवर: अफगानिस्तान का स्कोर- 132/3. असगर अफगान 21 रन और हसमातुल्लाह शाहिदी 47 रनों पर खेल रहे हैं।

- 28 ओवर: अफगानिस्तान का स्कोर- 102/3

- 24.4 ओवर: अफगानिस्तान को तीसरा झटका, मोहम्मद शहजाद (53) बोल्ड। अफगानिस्तान का स्कोर- 89/3. अब अशगर अफगान बैटिंग के लिए आए हैं। हसमातुल्लाह शाहिदी 26 रनों पर खेल रहे हैं।

- 22 ओवर के बाद अफगानिस्तान- 81/2 हसमातुल्लाह शाहिदी 36 गेंदों पर 20 रन और मोहम्मद शहजाद 76 गेंदों पर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 15 ओवर के बाद अफगानिस्तान- 52/2

- 7.2 ओवर: अफगानिस्तान को दूसरा झटका, रहमत शाह 1 रन बनाकर रन आउट। हसमातुल्लाह शाहिदी अब बैटिंग करने आए हैं। शहजाद 17 रनों पर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान 8 ओवर के बाद- 27/2

- 7 ओवर के बाद अफगानिस्तान- 26/1. मोहम्मद शहजाद 22 गेंदों पर 16 रन और रहमत शाह 9 गेंदों पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 4.1 ओवर: अफगानिस्तान को पहला झटका, मुस्तफिजुर की गेंद पर इहसानुल्लाह जनत (8) आउट। स्कोर- 20/1

- अफगानिस्तान की बैटिंग शुरू, मोहम्मद शहजाद और इहसानुल्लाह ओपनिंग करने उतरे। मशरफे मुर्तजा का पहला ओवर

- बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 249 रन बनाए। इमरुल कायेस 89 गेंदों पर 72 नाबाद रन बनाए। कायेस ने 2 छक्के और तीन चौके लगाये। 


- 48.5 ओवर: बांग्लादेश को सातवां झटका। मशरफे मुर्तजा 10 रन बनाकर आउट। बांग्लादेश का स्कोर- 238/7. इमरुल कायेस 66 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 46.2 ओवर: बांग्लादेश को छठा झटका। अफताब आलम की गेंद पर महम्मदुल्लाह 81 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट

- 45 ओवर के बाद बांग्लादेश- 207/5. इमरुल कायेस 76 गेंदों पर 49 रन और महम्मदुल्लाह 77 गेंदों पर 72 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच 120 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- 42 ओवर के बाद बांग्लादेश- 185/5. महम्मदुल्लाह 64 गेंदों पर 56 रन और इमरुल कायेस 71 गेंदों पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 98 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- 32 ओवर के बाद बांग्लादेश- 139/5. महम्मदुल्लाह 32 गेंदों पर 30 रन और इमरुल कायेस 43 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 25.2 ओवर: बांग्लादेश के 100 रन पूरे

- 22 ओवर के बाद बांग्लादेश- 91/5. महम्मदुल्लाह 3 और इमरुल कायेस 5 रन बनाकर खेल रहे हैं

20.5 ओवर: बांग्लादेश को पांचवां झटका। मुशफिकुर रहीम (33) रन आउट। रहीम ने 52 गेंदों की पारी में एक छक्का और दो चौके लगाए।

18.6 ओवर: बांग्लादेश को चौथा झटका। राशिद के ओवर में शाकिब अल हसन बिना खाता खोले रन आउट। बांग्लादेश का स्कोर- 81/4. मुशफिकुर रहीम 49 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। इमरुल कायेस अब बैटिंग के लिए आए हैं।

18.4 ओवर: बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा है। राशिद खान की गेंद पर लिटन दास (41) आउट। लिटन ने 43 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाये। बांग्लादेश का स्कोर- 81/4

- 17 ओवर के बाद बांग्लादेश- 72/2. मुशफिकुर रहीम 43 गेंदों पर 28 रन और लिटन दास 39 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 14 ओवर के बाद बांग्लादेश- 54/2

- 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 34/2. लिटन दास 23 गेंदों पर 21 रन और मुशफिकुर रहीम 17 गेंदों पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 5.3 ओवर: बांग्लादेश को दूसरा झटका। मुजीब उर रहमान की गेंद पर मोहम्मद मिथुन (1) आउट। अब ओपनर लिटन दास (10) और मुशफिकुर रहीम क्रिज पर। बांग्लादेश का स्कोर- 18/2

- 5 ओवर के बाद बांग्लादेश- 16/1. ओवर की आखिरी गेंद पर लगा बांग्लादेश को पहला झटका, अफताब आलम की गेंद पर नजमुल हुसैन (6) आउट।

- बांग्लादेश 2 ओवर के बाद- 9/0. नजमुल हुसैन 5 और लिटन दास 3 रन बनाकर क्रीज पर

- बांग्लादेश की बैटिंग शुरू, नजमुल हुसैन और लिटन दास क्रीज पर। अफगानिस्तान की ओर से अफताब आलम का पहला ओवर

- बांग्लादेश के लिए नजमुल इस्लाम कर रहे हैं वनडे डेब्यू...


- बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

मैच समय: 23 सितंबर 2018, शाम 5 बजे से (भारतीय समयानुसार), टॉस शाम 4.30 बजे

मैच स्थान: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

बांग्लादेश: लिटन दास, इमरुल कायेस, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, नजमुल हुसैन, मोहम्मद मिथुन, महम्मदुल्लाह, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, नजमुल इस्लाम

अफगानिस्तान: मोहम्मद शहजाद, इहसानुल्लाह जनत, रहमत शाह, हसमातुल्लाह शाहिदी, शमीउल्लाह शेनवारी, असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद नबी, गुलबदिन नैब, राशिद खान, अफताब आलम, मुजीब-उर-रहमान

Open in app