अजीम रफीक पर छह साल पहले किशोर लड़की को ‘अश्लील’ संदेश भेजने का आरोप

By भाषा | Published: November 20, 2021 10:27 PM2021-11-20T22:27:45+5:302021-11-20T22:27:45+5:30

Azim Rafiq accused of sending 'obscene' messages to teenage girl six years ago | अजीम रफीक पर छह साल पहले किशोर लड़की को ‘अश्लील’ संदेश भेजने का आरोप

अजीम रफीक पर छह साल पहले किशोर लड़की को ‘अश्लील’ संदेश भेजने का आरोप

googleNewsNext

लंदन, 20 नवंबर नस्लवाद के आरोपों से इंग्लैंड क्रिकेट में चर्चा का केंद्र बनने वाले यॉर्कशर के पूर्व स्पिनर अजीम रफीक पर छह साल पहले एक किशोर लड़की को ‘अश्लील’ संदेश भेजने का आरोप लगाया गया है।

यॉर्कशर पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार गायत्री अजीत जब 16 साल की थी तब वह रफीक से मिली थी। उसने हालांकि बताया कि ‘ थोड़ी बड़ी’ दिखने के लिए उसने रफीक को अपनी उम्र 17 साल बतायी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, उसने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने मैनचेस्टर से दुबई की उड़ान में मिलने के तीन महीने बाद दिसंबर 2015 में उसे अनुचित व्हाट्सएप संदेश भेजे। इसके अलावा, उसने दुबई में रात के खाने के लिए रफीक के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया।

गायत्री ने रफीक के मोबाईल नंबर से दिसंबर 2015 में भेजे गये संदेश का स्क्रीनशॉट अखबार को दिये, जिसमें अभ्रद भाषा का इस्तेमाल था।

गायत्री ने कहा, ‘‘ मैं उन संदेशों की क्रूरता से हैरान थी। वे काफी अश्लील थे।’’

रफीक के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर अखबार से कहा, ‘‘यह मामला हमारे सामने शुक्रवार की देर शाम आया है। हमें इस पर गौर करने की जरूरत है, इसलिए अभी टिप्पणी नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app