रात नौ बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: October 2, 2021 09:19 PM2021-10-02T21:19:13+5:302021-10-02T21:19:13+5:30

9 pm headlines | रात नौ बजे के मुख्य समाचार

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

googleNewsNext

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर शनिवार रात नौ बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि35 मोदी कृषि सुधार

कृषि सुधार कानूनों की आलोचना विपक्ष की ‘बौद्धिक बेईमानी’, ‘राजनीतिक धोखाधड़ी’ : प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर उनकी सरकार की आलोचना को विपक्ष की ‘‘बौद्धिक बेईमानी’’ और राजनीतिक ‘‘धोखाधड़ी’’ करार दिया और कहा कि नागरिकों को जो सुविधाएं दशकों पहले मिल जानी चाहिए थीं,वे सुविधाएं उन्हें दिलाने के लिए सख्त और बड़े फैसले करने की आवश्यकता है।

दि65 लीड गांधी जयंती

महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेताओं ने शनिवार को महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लद्दाख में 1,000 किलोग्राम वजन का हाथ से बुना हुआ खादी का एक तिरंगा फहराया गया, जो देश में सबसे बड़ा है।

दि24 मोदी जल जीवन

सात दशक में हर घर जल पहुंचाने के लिए जो काम हुआ था पिछले दो साल में उससे ज्यादा काम हुआ: मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद सात दशक में भी देश की बड़ी आबादी तक नल से जल पहुंचाने की ‘‘विफलता’’ के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए नहीं हो सका क्योंकि तत्कालीन नीति निर्मातओं ने बिना पानी की जिंदगी के दर्द का एहसास नहीं था।

दि36 आयोग लोजपा

चिराग पासवान, पशुपति पारस धड़ों के बीच विवाद के समाधान तक लोजपा के चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक

नयी दिल्ली, चुनाव आयोग ने शनिवार को चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस धड़ों द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नाम या उसके चुनाव चिह्न 'बंगले' का इस्तेमाल करने पर तब तक रोक लगा दी जब तक कि आयोग प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच विवाद का निपटारा नहीं कर देता।

प्रादे77 पंजाब हरियाणा लीड धान विरोध

धान खरीद में देरी के विरोध में किसानों ने पुलिस अवरोधक तोड़ा, पानी की बौछार का सामना किया

चंडीगढ़, धान की खरीद में देरी होने के विरोध में शनिवार को पंजाब और हरियाणा के किसानों ने विधायकों और मंत्रियों के आवासों पर धरना दिया। इस क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के करनाल स्थित आवास के पास किसानों ने पुलिस के अवरोधक तोड़ दिए और पानी की बौछार का सामना किया।

दि46 नाल्सा लीड कोविंद

हमारा लक्ष्य ‘महिला विकास’ से ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ का होना चाहिए: कोविंद

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधिक सेवा संगठनों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की जरूरत पर बल देते हुए शनिवार को कहा कि बतौर देश हमारा लक्ष्य ‘महिला विकास’ से ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ की दिशा में आगे बढ़ना होना चाहिए।

दि61 कांग्रेस गोडसे

भाजपा की शह पर हो रहा है गोडसे का महिमामंडन: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने गांधी जयंती के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने वालों पर शनिवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सब भाजपा की शह पर हो रहा है।

दि64 कांग्रेस बघेल लीड उप्र

कांग्रेस ने बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

दि30 टीका स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में अबतक कोविड- 19 टीके की करीब 90 करोड़ खुराक दी जा चुकी : स्वास्थ्य मंत्री

नयी दिल्ली, भारत में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 90 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वि34 ब्रिटेन सेना ईंधन

ब्रिटेन ईंधन आपूर्ति की कमी की समस्या का हल करने के लिए सैन्य कर्मियों को तैनात करेगा

लंदन, ब्रिटेन में ईंधन की आपूर्ति की कमी के चलते पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगने की समस्या का हल करने के लिए अस्थायी उपाय के तौर पर सेना के टैंकरों के करीब 200 कर्मी तैनात सोमवार से तैनात किये जाएंगे। सरकार ने शनिवार को यह घोषणा की।

अर्थ19 पंजाब हरियाणा धान खरीद

पंजाब, हरियाणा में धान की खरीद तीन अक्टूबर से शुरू होगी, केंद्र ने राज्यों का आग्रह माना

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में खरीफ की प्रमुख फसल धान की खरीद तीन अक्टूबर से शुरू होगी। दोनों राज्यों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

खेल28 खेल महिला लीड भारत

आस्ट्रेलिया के स्टंप तक चार विकेट पर 143 रन

गोल्ड कोस्ट, भारतीय महिला गेंदबाजों ने मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया जिससे मेजबान टीम ने शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित एकमात्र दिन-रात्रि महिला क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन दूधिया रोशनी में मुश्किलों से पार पाते हुए स्टंप तक चार विकेट पर 143 रन बनाये।

खेल32 खेल आईपीएल लीड दिल्ली

दिल्ली ने चार विकेट की जीत के साथ प्लेऑफ के लिए मुंबई की मुश्किलें बढ़ायी

शारजाह, आवेश खान और अक्षर पटेल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर (नाबाद 33) और रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 20) की समझदारी भरी साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी राह और मुश्किल कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app