विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, राज्य को मिला आदिवासी सीएम , बीजेपी ने साधे कई निशाने

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 10, 2023 16:06 IST2023-12-10T16:01:29+5:302023-12-10T16:06:21+5:30

भारतीय जनता पार्टी की रायपुर में हुई बैठक में तय किया गया है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं।

Vishnu Deo Sai will be the new Chief Minister of Chhattisgarh state will get a tribal chief minister BJP | विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, राज्य को मिला आदिवासी सीएम , बीजेपी ने साधे कई निशाने

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे (फाइल फोटो)

Highlightsविष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगेविष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैंविष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी की रायपुर में हुई बैठक में तय किया गया है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है। अजित जोगी के बाद इस समुदाय से छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने वाले विष्णुदेव साय दूसरे व्यक्ति होंगे। 

छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव ने रायपुर में भाजपा कार्यालय में विधायकों से मुलाकात की जिसके बाद ये फैसला किया गया। हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। 

बीजेपी इस बार आदिवासी समुदाय से आने वाले साय को मुख्यमंत्री बनाकर कई निशाने साधना चाहती है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। 
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। 2019 में BJP ने 9 पर जीत हासिल की थी। 

हालांकि माना जा रहा है कि भाजपा की नयी सरकार में एक उप मुख्यमंत्री भी हो सकता है। इस बात के कयास पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रमन सिंह ने लगाई थी। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में संपन्न चुनाव में भाजपा ने 54 सीट पर जीत दर्ज की है और भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार को अपदस्थ कर दिया है। कांग्रेस ने 35 सीट पर जीत दर्ज की है जबकि 2018 में उसे 68 सीट पर सफलता मिली थी।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने बैठक के बाद साय के नाम पर मुहर लगाई। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के सह प्रभारी नितिन नबीन भी बैठक में मौजूद रहे।  विष्णुदेव साय  पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी भी माने जाते हैं। 

Web Title: Vishnu Deo Sai will be the new Chief Minister of Chhattisgarh state will get a tribal chief minister BJP

छत्तीसगढ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे