लाइव न्यूज़ :

जोमैटो के शेयर शुक्रवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगे

By भाषा | Updated: July 22, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली 22 जुलाई व्यंजनों का ऐप आधारित आर्डर लेने और वितरण करने वाली कंपनी जोमैटो का शेयर शुक्रवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाएगा। पहले के कार्यक्रम के अनुसार बाजार में यह अगले सप्ताह खुलने वाला था।

कंपनी को पिछले सप्ताह नौ हजार करोड़ रुपये के आईपीओ में 38 गुना अधिक बोलियां मिली थीं।

सूत्रों ने बताया कि ने जोमैटो ने पहले 23 से 27 जुलाई के बीच शेयर को सूचीबद्ध किए जाने का संकेत दिया था। इसके बाद कंपनी ने अब शुक्रवार को शेयर सूचीबद्ध करने का निर्णय किया है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने एक अधिसूचना में कहा, "शुक्रवार यानी 23 जुलाई, 2021 से जोमैटो के इक्विटी शेयर को सूचीबद्ध किया जाएगा और खरीद-फरोख्त के लिए दिखिल किया जाएगा। इसे समूह ‘ बी ’में रखा जाएगा।"

कंपनी ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 72 से 76 रुपये प्रति शेयर रखा था। इसे मार्च, 2020 के बाद का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है।

योग्य संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) ने अपने लिए आरक्षित हिस्से की तुलना में 52 प्रतिशत अधिक बोलियां लगाई। जबकि गैर संस्थागत निवेशकों ने 19.43 करोड़ शेयरों की तुलना में 640 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन दिए। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित 12.95 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 7.45 गुना अधिक बोलियां लगाईं।

कंपनी को हालांकि कर्मचारियों के हिस्से के रूप में अलग रखे 65 लाख शेयरों के लिए केवल 62 प्रतिशत आवेदान प्राप्त हुए थे। आईपीओ आवेदन देने के लिए बुधवार से खुला था और शुक्रवार को बंद हो गया।

जोमैटो को इस आईपीओ के हिसाब से 64,365 करोड़ रुपये की कंपनी आंका जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें