लाइव न्यूज़ :

जोमैटो के आईपीओ को शुरुआती घंटों में 36 प्रतिशत अभिदान मिला

By भाषा | Updated: July 14, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने वाले मंच जोमैटो के प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को बुधवार को शुरुआती घंटों में 36 प्रतिशत से अधिक अभिदान मिला।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इस पेशकश के तहत 71.92 करोड़ इक्विटी शेयरों के आईपीओ आकार के मुकाबले 26.10 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

इस दौरान खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से का 1.91 गुना अभिदान दिया। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए आरक्षित 12.95 करोड़ शेयरों के मुकाबले दोपहर डेढ़ बजे तक 24.76 करोड़ शेयरों की बोली लगाई जा चुकी थी।

गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने आरक्षित हिस्से के मुकाबले सात फीसदी बोली लगाई। इसी तरह कर्मचारियों के लिए तय हिस्से को छह प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि योग्य संस्थागत खरीदारों ने 38.88 करोड़ इक्विटी शेयरों के अपने आरक्षित हिस्से के मुकाबले 2.69 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई।

जोमैटो का आईपीओ इस साल अभी तक भारत में सबसे बड़ा निर्गम है, और कीमत का दायरा 72-76 रुपये प्रति शेयर है।

जोमैटो ने निर्गम खुलने से एक दिन पहले 13 जुलाई को 186 एंकर निवेशकों से 4,196.51 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आईपीओ का आकार 9,375 करोड़ रुपये से घटाकर 5,178.49 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम