लाइव न्यूज़ :

जोमैटो ने 8,250 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए कागज दाखिल किए

By भाषा | Updated: April 28, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल ऑनलाइन भोजन के ऑर्डर लेने वाली कंपनी जोमैटो ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए 8,250 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास कागजात दाखिल किए हैं।

जोमैटो द्वारा दाखिल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक इसमें 7,500 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर की पेशकश की जाएगा, जबकि इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड द्वारा 750 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश होगी।

कंपनी ने बताया कि ताजा शेयरों की बिक्री से मिली धनराशि का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं के लिए किया जाएगा, जिसमें अधिग्रहण भी शामिल है।

वित्त वर्ष 2018-19 की तुलना में वित्त वर्ष 2020 में कंपनी की आय दोगुनी बढ़कर लगभग 2,960 करोड़ रुपये हो गई थी।

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने के खंड में पिछले कुछ सालों से जोमैटो और स्विगी में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।

इससे पहले फरवरी में जोमैटो ने टाइगर ग्लोबल, कोरा और अन्य निवेशकों से 25 करोड़ अमरीकी डालर (1,800 करोड़ रुपये से अधिक) जुटाए थे, और इस सौदे में जोमैटो का मूल्यांकन 5.4 अरब अमरीकी डालर किया गया था।

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ के वैश्विक समन्वयक और बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें