लाइव न्यूज़ :

जी एंटरटेनमेंट को तीसरी तिमाही में 398 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: February 4, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (जी लि.) को दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 398.01 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 348.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को बृहस्पतिवार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 2,756.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,119.60 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने कहा कि कोविड-19 की वजह से लगाए गए अंकुशों से उसकी कारोबारी गतिविधियां प्रभावित हुईं। ऐसे में तीसरी तिमाही के आंकड़ों की तुलना पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के नतीजों से नहीं की जा सकती।

तिमाही के दौरान कंपनी की विज्ञापन के आय बढ़कर 1,302.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,230.82 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें