लाइव न्यूज़ :

जी एंटरटेनमेंट: दो प्रमुख शेयरधारकों ने प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका को हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लि. (जेडईईएल) की दो प्रमुख निवेशक कंपनियों ने मौजूदा प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका को कंपनी के निदेशक मंडल से हटाने की मांग की है। इन दोनों कंपनियों की जेडईईएल की चुकता शेयर पूंजी में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

ये दो कंपनियां हैं... इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड (पूर्व में इनवेस्को ओपन हीमर डेवलपिंग मार्केट्स फंड) और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी हैं।

दोनों कंपनियों ने पुनीत गोयनका को हटाने के लिये शेयरधारकों की असाधारण बैठक बुलायी है।

दोनों निवेशक कंपनियों ने एक पत्र में कहा है, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल से निर्धारित कानून के अनुसार शेयरधारकों की असाधारण बैठक बुलाने को लेकर जरूरी कदम उठाने का आग्रह है... ।’’ कंपनी ने इस पत्र को शेयर बाजार को दी सूचना में उपलब्ध कराया है।

जेडईईएल ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसके अलावा निवेश कंपनियों ने निदेशक मंडल में शामिल दो स्वतंत्र सदस्यों - मनीष चोखानी और अशोक कुरियन को भी हटाने की मांग की है।

कंपनी ने एक अलग सूचना में कहा कि चोखानी और कुरियन दोनों ने सोमवार की शाम निदेशक मंडल से इस्तीफे दे दिये।

निवेशक कंपनियों ने कंपनी के निदेशक मंडल में उनके नामित छह सदस्यों- सुरेंद्र सिंह सिरोही, नैना कृष्णमूर्ति, रोहन धमीजा, अरुणा शर्मा, श्रीनिवास राव अदेपल्ली और गौरव मेहता-को नियुक्त किये जाने की भी मांग की है।

सुभाष चंद्र के नेतृत्व वाले एस्सल समूह ने जुलाई 2019 में मौजूदा निवेशकों इनवेस्को ओपेन हीमर को अपनी हिस्सेदारी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजिज में और 11 प्रतिशत बढ़ाने को शामिल किया था जिसके लिये 4,224 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

जून 2021 की स्थिति के अनुसार कंपनी में प्रवर्तक की शेयरधारिता 3.99 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?