लाइव न्यूज़ :

जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 40 प्रतिशत का उछाल

By भाषा | Updated: September 14, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर में मंगलवार को 40 प्रतिशत का उछाल आया। दो निवेशक कंपनियों ने कंपनी के मौजूदा प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका को निदेशक से हटाने की मांग की है जिसके बाद जी एंटरटेनमेंट का शेयर चढ़ गया।

बीएसई में ताबड़तोड़ लिवाली के बीच कंपनी का शेयर 39.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 261.50 रुपये पर पहुंच गया। दिन में कारोबार के दौरान यह 44.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने 52 सप्ताह के शीर्ष स्तर 270.85 रुपये तक गया था।

समूह के अन्य शेयर भी मांग में रहे। जी लर्न का शेयर 19.94 प्रतिशत तथा जी मीडिया कॉरपोरेशन का 4.92 प्रतिशत चढ़ गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि शेयरधारकों द्वारा बोर्ड के पुनर्गठन की मांग से जी एंटरटेनमेंट के शेयर में तेजी आई।

जी लिमिटेड में 17.88 प्रतिशत शेयर हिस्सेदारी रखने वाली दो निवेशक कंपनियों ने मौजूदा प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका को कंपनी के निदेशक मंडल से हटाने की मांग की है। ये दोनों निवेश कंपनियां इन्वेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख