लाइव न्यूज़ :

सोनी पिक्चर्स के साथ विलय की घोषणा के बाद जी एंटरटेनमेंट के शेयर करीब 32 प्रतिशत चढ़े

By भाषा | Updated: September 22, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर सोनी पिक्चर्स के साथ विलय की घोषणा के बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) के शेयरों में बुधवार को लगभग 32 प्रतिशत का उछाल आया।

जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स ने बुधवार को कहा कि उन्हें विलय के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है, जिसके तहत दोनों कंपनियों के लाइनर नेटवर्क, डिजिटल संपत्ति, निर्माण परिचालन और कार्यक्रम लाइब्रेरी एक साथ हो जायेंगी।

जील के शेयर बीएसई पर 31.86 फीसदी उछलकर 337.10 रुपये पर बंद हुए। इससे पहले दिन के कारोबार के दौरान शेयर 39 प्रतिशत बढ़कर 52 सप्ताह के उच्च स्तर 355.40 रुपये पर पहुंच गया थे।

इस तरह एनएसई पर शेयर 30.50 फीसदी की तेजी के साथ 333.70 रुपये प्रतिशत शेयर के भाव पर बंद हुए।

बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी 7,823.98 करोड़ रुपये बढ़कर 32,378.98 करोड़ रुपये हो गया।

समूह के अन्य शेयरों में भी तेजी देखी गई और जी लर्न 14.30 प्रतिशत और जी मीडिया कॉरपोरेशन 4.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने एक बयान में कहा कि कि इस विलय से भारत की दो प्रमुख मीडिया नेटवर्क व्यवसाय वाली कंपनियां एक साथ आ जायेंगी। इसका देशभर में फिल्म से लेकर खेल कूद की दुनिया में उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

समझौते के मुताबिक एसपीएनआई के शेयरधारकों की विलय के बाद बनने वाली कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी होगी।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया की मूल कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट आगे और निवेश करेगी, ताकि एसपीएनआई के पास लगभग 1.575 अरब अमेरिकी डॉलर का नकद अधिशेष उपलब्ध हो।

जील के अनुसार जील और एसपीएनआई के मौजूदा अनुमानित इक्विटी मूल्यों के आधार पर, जील के पक्ष में सांकेतिक विलय अनुपात 61.25 प्रतिशत है। जील ने आगे कहा, ‘‘हालांकि, एसपीएनआई में वृद्धि पूंजी के प्रस्तावित निवेश के बाद नई इकाई में जील की हिस्सेदारी 47.07 प्रतिशत और शेष 52.93 प्रतिशत हिस्सेदारी एसपीएनआई के पास रहने की उम्मीद है।’’

बयान में यह भी कहा गया कि जी एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गोयनका विलय के बाद बनने वाली नई इकाई का नेतृत्व करते रहेंगे। सौदे की शर्तों के मुताबिक विलय के बाद बनी कंपनी के बोर्ड में बहुसंख्यक सदस्य सोनी द्वारा नामित किए जाएंगे, जबकि गोयनका इसका नेतृत्व करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?