लाइव न्यूज़ :

जी बोर्ड ने ईजीएम बुलाने के इनवेस्को के अनुरोध को ठुकराया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका को हटाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने के शेयरधारकों, इनवेस्को और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड के अनुरोध को खारिज कर दिया है।

शुक्रवार को हुई बैठक में, कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने अल्पांश शेयरधारकों की मांग को खारिज कर दिया और उसे अवैध करार दिया।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एक अक्टूबर 2021 को हुई बैठक में, बोर्ड इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि मांग गलत और अवैध है। इस बारे में इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड्स और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी को सूचना दे दी गयी है कि कंपनी असाधारण आम बैठक बुलाने में असमर्थ है।’’

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने बृहस्पतिवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए ईजीएम बुलाने के इनवेस्को के अनुरोध पर विचार करने के लिए बोर्ड की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया था।

अमेरिकी कंपनी इनवेस्को ने ईजीएम बुलाने, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका के साथ-साथ दो अन्य निदेशकों को हटाने तथा छह नए निदेशकों की नियुक्ति के साथ बोर्ड का पुनर्गठन करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी।

कंपनी के अनुसार, अनुभवी पेशेवरों वाले बोर्ड ने मांग के विभिन्न कानूनी और सांविधिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और चर्चा की।

अल्पांश शेयरधारकों की याचिका पर एनसीएलटी चार अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड (पूर्व में इनवेस्को ओपनहेइमेर डेवलपिंग मार्केटिंग्स फंड) का ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड के साथ जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?