लाइव न्यूज़ :

यूलो ने ओमिदयार, ब्लूम वेंचर्स से जुटाए 20 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 10, 2020 16:36 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर स्कूल संचार मंच यूलो ने ओमदियार नेटवर्क इंडिया और ब्लूम वेंचर्स से 20 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस राशि का उपयोग वह अपने प्रौद्योगिकी और परिचालन विस्तार में करेगी। कंपनी अगले दो साल में अपने ग्राहक आधार में 10 गुना वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है।

यूलो निजी क्षेत्र के स्कूलों के साथ साझेदारी कर उन्हें शिक्षक, छात्र और अभिभावकों के बीच संवाद का ऑनलाइन मंच उपलब्ध कराती है। इसके लिए कंपनी ने मोबाइल ऐप भी विकसित की है।

कंपनी ने कहा कि वर्तमान में वह 200 शहरों में 2,000 स्कूलों को अपनी सेवा दे रही है। उसके मंच से 10 लाख से अधिक छात्र जुड़े हैं।

कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पल्लव पांडे ने कहा, ‘‘ अगले दो साल में हमारी योजना 20,000 स्कूलों को जोड़ने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?