पुरानी गाड़ी खरीदने के मामले में युवा सबसे आगे : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:57 IST2021-12-03T21:57:04+5:302021-12-03T21:57:04+5:30

Youth at the forefront of buying used cars: Report | पुरानी गाड़ी खरीदने के मामले में युवा सबसे आगे : रिपोर्ट

पुरानी गाड़ी खरीदने के मामले में युवा सबसे आगे : रिपोर्ट

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर देशभर में पुरानी गाड़ी खरीदने के मामले में युवा (मिलेनियल्स) सबसे आगे हैं। ऑनलाइन मंच के जरिये पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स24 ने एक रिपोर्ट में यह कहा है।

वर्ष 1981 से 1996 के बीच पैदा हुए लोगों को ‘मिलेनियल्स’ कहा जाता है।

कार्स24 ने पुरानी कार खरीदने वालों का रुख और शीर्ष श्रेणी के ड्राइवरों पर केंद्रित रिपोर्ट तैयार करने के लिए शोध कंपनी आईपीएसओएस के साथ एक समझौता किया था।

रिपोर्ट में पाया गया कि कोविड-19 महामारी के कारण नए वाहनों की कीमतों में वृद्धि और जीवनशैली में बदलाव के साथ ऑनलाइन मंचों की उपस्थिति इस बदलाव में योगदान देने वाले प्रमुख कारण हैं।

रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर खरीदार पुरुष है लेकिन इस्तेमाल की गई या पुरानी कार खरीदने वाली महिलाओं की संख्या में तेजी आई है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुरानी गाड़ी खरीदने के मामले में 43 प्रतिशत लोग ‘हैचबैक’ कार खरीदना पसंद करते है। वही 26 प्रतिशत लोगों की पसंद एसयूवी कार खरीदना है।

इसके अलावा पुरानी कार खरीदने के लिए गाड़ी की स्थिति अभी भी सबसे महत्वपूर्ण कारण बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Youth at the forefront of buying used cars: Report

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे