लाइव न्यूज़ :

युवा महिला निवेशक उच्च जोखिम, अधिक रिटर्न वाली संपत्तियों में करती हैं निवेश: सर्वे

By भाषा | Updated: March 7, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च युवा महिला निवेशक उच्च जोखिम और अधिक रिटर्न देने वाली संपत्तियों मसलन शेयरों आदि में निवेश करना पसंद करती हैं।

एक सर्वे के अनुसार 18 से 25 साल की महिला निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश विकल्प मसलन सावधि जमा (एफडी) के बजाय उच्च जोखिम वाले विकल्पों में निवेश करने की संभावना तीन गुना अधिक रहती है।

यह सर्वे ग्रो ने किया है। इसमें 28,000 लोगों से प्रतिक्रियाएं ली गईं। सर्वे में महिलाओं के निवेश लक्ष्य के बारे में भी बताया गया है।

सर्वे के अनुसार 57 प्रतिशत युवा महिलाएं अपने निजी लक्ष्य को हासिल करने के लिए निवेश करती हैं। वहीं 28 प्रतिशत अपने यात्रा लक्ष्य को हासिल करने और 28 प्रतिशत उच्च शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निवेश करती हैं।

सर्वे में कहा गया है कि आय और उम्र के साथ निवेश लक्ष्य बदल जाते हैं।

इसमें कहा गया है कि 30 लाख रुपये सालाना से अधिक वेतन वाली महिलाएं ने कहा कि जल्दी सेवानिवृत्ति लेने की वजह से वे निवेश करती हैं।

10 से 30 लाख रुपये की आमदनी वाली 36 प्रतिशत और पांच से दस लाख रुपये सालाना कमाने वाली 26 प्रतिशत महिलाओं ने यही बात कही।

वहीं 35 साल से अधिक आयु की 64 प्रतिशत महिलाओं का कहना था कि वे शादी और बच्चों की शिक्षा के लिए निवेश कर रही हैं।

सर्वे में बताया गया है कि म्यूचुअल फंड में निवेश महिलाओं का सबसे पसंदीदा विकल्प है। सभी वेतन वर्गों की महिलाएं म्यूचुअल फंड में निवेश पसंद करती हैं। महिलाएं सोने में अच्छा-खासा निवेश करती हैं। सर्वे में शामिल 25 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्होंने सोने में निवेश किया है। 10 लाख रुपये सालाना से अधिक कमाने वाली 40 प्रतिशत महिलाओं ने सोने में निवेश किया है।

इसके अलावा 30 लाख रुपये सालाना से अधिक कमाने वाली छह प्रतिशत महिलाओं ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है। वहीं 10 लाख रुपये सालाना से कम कमाने वाली सिर्फ चार प्रतिशत महिलाओं ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?