लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ का राज्य की अर्थव्यवस्था को 1,000 अरब डॉलर बनाने का आह्वान

By भाषा | Updated: December 14, 2020 16:47 IST

Open in App

लखनऊ, 14 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर का बनाने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर पर पहुंचाने का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने उद्यमियों और निवेशकों से राज्य में निवेश करने का आग्रह किया।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘उद्यमियों और निवेशकों के सहयोग से देश और प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक तौर पर नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। सभी के सहयोग से हम उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में सफल होंगे।’’

सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने रविवार को देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के ‘उत्तर प्रदेश निवेश एवं पर्यटन’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘निवेशकों की सहूलियत के लिए राज्य सरकार ने उद्यमियों के साथ हस्ताक्षर किए जाने वाले प्रत्येक सहमति ज्ञापन पत्र (एमओयू) के लिए एक नोडल अधिकारी तैनात किया है। वह अधिकारी उद्यमियों से प्रतिक्रिया लेकर समस्याओं का समाधान करता है और एमओयू क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों की जानकारी भी प्रदान करता है।

कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही उनकी सरकार प्रदेश में अवसंरचना विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। राज्य में आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही उद्यमियों और निवेशकों के लिए क्षेत्रवार नीतियां बनाकर लागू की हैं। हर क्षेत्र में निवेश के लिए नीतियां तैयार की गई हैं। एकल खिड़की मंच के रूप में ‘निवेश मित्र पोर्टल’ विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों से राज्य में निवेश करने का आह्वान करते हुए राज्य अर्थव्यवस्थ को एक हजार अरब डॉलर बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को साकार करने में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?