लाइव न्यूज़ :

यस बैंक, छह अन्य ने 1.65 करोड़ रुपये का भुगतान कर सेबी के साथ मामले का निपटान किया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर निजी क्षेत्र के यस बैंक और छह लोगों ने 1.65 करोड़ रुपये का भुगतान कर मंगलवार को बाजार नियामक सेबी के साथ मामले का निपटान कर लिया।

मामला संपत्ति की गुणवत्ता को लेकर कथित रूप से चुनींदा खुलासे से जुड़ा है।

बैंक के अलावा, जिन लोगों ने मामले का निपटान किया है, वे आशीष अग्रवाल, निरंजन बनोदकर, संजय नांबियार, देवमाल्या डे, रजत मोंगा और शिवानंद शेट्टीगर हैं।

इन इकाइयों ने मामले के निपटान को लेकर सेबी को आवेदन दिये थे। उसके बाद यह आदेश आया। उन्होंने मामले को स्वीकार किये या उससे इनकार किये बिना उसके निपटान को लेकर आवेदन दिये थे।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को एक आदेश में कहा, ‘‘26 अक्टूबर, 2020 के कारण बताओ नोटिस के तहत आवेदकों के खिलाफ शुरू की गई त्वरित कार्यवाही का निपटारा किया जाता है।’’

सेबी ने अपनी जांच में बैंक और छह व्यक्तियों द्वारा संपत्ति की गुणवत्ता के खुलासे के मामले में कथित तौर पर की गयी गड़बड़ी का पता लगाया था और इस संदर्भ में अक्टूबर 2020 में नोटिस जारी किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?