लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की पहली महिला वित्त मंत्री बन सकती हें येलेन

By भाषा | Updated: November 24, 2020 10:35 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 नवंबर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की पूर्व प्रमुख जैनेट येलेन अमेरिकी की नयी वित्त मंत्री बन सकती हैं। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन येलेन को वित्त मंत्री नियुक्त करने की तैयारी कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है, तो येलेन यह पद संभालने वाली पहली महिला होंगी।

सत्ता हस्तांतरण की योजना के जानकार एक व्यक्ति के मुताबिक अब येलेन बाइडन की आर्थिक नीतियों को आकार और दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ और ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार 74 वर्षीय येलेन की वित्त मंत्री पद पर नियुक्ति की औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। यदि सीनेट द्वारा येलेन की नियुक्ति को मंजूरी मिल जाती है, तो वह अमेरिका का वित्त मंत्री बनने वाली पहली महिला होंगी।

अभी येलेन शोध संस्थान ब्रुकिंग्स इंस्टिट्यूट में हैं। वह 2014 से 2018 तक फेडरल रिजर्व की प्रमुख थीं। इससे पहले 1997 से 1999 तक वह व्हाइट हाउस की आर्थिक सलाहकार परिषद की चेयरमैन थीं।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि येलेन फेडरल रिजर्व की अगुवाई करने वाली पहली महिला थीं। वह वित्त मंत्रालय, केंद्रीय बैंक और व्हाइट हाउस की आर्थिक सलाहकार परिषद की अगुवाई करने वाली पहली महिला बन जाएंगी।

हालांकि, बाइडन-कमला हैरिस प्रशासन की ओर से अभी इन संभावित नियुक्तियों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि येलेन को वित्त मंत्री बनाया जाता है, तो यह इस बात का शुरुआती संकेत होगा कि बाइडन अगले साल सरकार में अनुभवी लोगों पर दांव लगाना चाहते हैं। येलेन की नियुक्ति की संभावनाओं का न्यूयॉक के वित्तीय बाजारों ने स्वागत किया है। इन खबरों से शेयरों में तेजी आई है।

खबरों में कहा गया है कि येलेन, बाइडन की अहम सलाहकार तथा उनके आर्थिक एजेंडे की प्रवक्ता भी होंगी।

पदभार संभालने के बाद उन्हें महामारी के कारण कमजोर पड़ी अर्थव्यवस्था को उबारने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत